Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jharkhand Election: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बोले, औद्योगिक व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों को मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश का है प्रावधान
    Elections

    Jharkhand Election: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बोले, औद्योगिक व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों को मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश का है प्रावधान

    News DeskBy News DeskNovember 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. निर्वाचन सदन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने श्रम विभाग के पदाधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक की. सीईओ ने सभी औद्योगिक व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों तथा अन्य सभी संस्थानों के नियोजकों को कहा कि वे अपने संस्थान में कार्यरत सभी कर्मियों को मतदान के दिन 13 और 20 नवंबर को मतदान करने के लिए सवैतनिक अवकाश दें. उन कर्मियों में दैनिक मजदूर भी शामिल हैं, जो राज्य के पंजीकृत मतदाता हैं. के रवि ने कहा कि श्रम विभाग द्वारा इस बात का वृहत प्रचार-प्रसार किया जाए. साथ ही उन्हें मतदान के लिए जागरूक एवं प्रेरित भी करें. ताकि, ऐसे मतदाताओं का उनके मतदान के अधिकार का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से उपयोग सुनिश्चित किया जा सके.

    बता दें कि निर्वाचन लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135-ख के प्रावधानानुसार निर्वाचन के दौरान मतदान दिवस को किसी भी करोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम अथवा अन्य किसी संस्थान में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश प्रदान करने का प्रावधान है. इस प्रावधान के अंतर्गत दैनिक श्रमिक भी मतदान दिवस पर मजदूरी सहित अवकाश के हकदार होंगे. इस प्रावधान का उल्लंघन करने वाले नियोजकों के विरुद्ध दण्ड का भी प्रावधान है.

    Seraikella-kharsawan: राजनगर प्रखंड के स्कूलों का उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने किया औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था व सुविधाओं की हुई समीक्षा

    सीईओ ने चुनाव को लेकर राज्य अंतर्गत समस्त कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम अथवा अन्य किसी संस्थान में कार्यरत कामगारों को मतदान के लिए सुविधा देने की दृष्टि से नियोजकों, प्रबंधकों से आग्रह किया है कि एक भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहे, इस हेतु इस प्रावधान का समुचित पालन करना सुनिश्चित करें. बैठक में श्रम आयुक्त संजीव कुमार बेसरा, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा, संदीप सिंह, संयुक्त श्रम आयुक्त राजेश प्रसाद, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय एवं श्रम विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे.

    Seraikella-kharsawan: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुचाई में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रहित

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Election: Chief Electoral Officer said there is a provision of paid leave on the day of voting for employees working in industrial and commercial establishments
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-kharsawan: राजनगर प्रखंड के स्कूलों का उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने किया औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था व सुविधाओं की हुई समीक्षा

    May 6, 2026

    Seraikella-kharsawan: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुचाई में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रहित

    May 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला की विद्युत व्यवस्था सुधार को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक,  लिए गए कई अहम निर्णय 

    May 6, 2026
    Recent Post

    Seraikella-kharsawan: राजनगर प्रखंड के स्कूलों का उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने किया औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था व सुविधाओं की हुई समीक्षा

    May 6, 2026

    Seraikella-kharsawan: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुचाई में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रहित

    May 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला की विद्युत व्यवस्था सुधार को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक,  लिए गए कई अहम निर्णय 

    May 6, 2026

    Janseva Express LHB Coach:गाड़ी सं. 13419/20 भागलपुर-मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस का परिचालन एलएचबी रेक द्वारा

    May 6, 2026

    Jamshedpur News :टाटानगर से जयपुर के लिए सीधी ट्रेन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगा परिचालन

    May 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group