Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jharkhand Election: टिकट न मिलने पर साइमन मरांडी के बेटे और झामुमो विधायक विलियम मरांडी विरोध में उतरे, कहा- पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ लिट्टीपाड़ा से लड़ूंगा चुनाव
    Elections

    Jharkhand Election: टिकट न मिलने पर साइमन मरांडी के बेटे और झामुमो विधायक विलियम मरांडी विरोध में उतरे, कहा- पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ लिट्टीपाड़ा से लड़ूंगा चुनाव

    News DeskBy News DeskOctober 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. टिकट न मिलने से नाराज झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने बुधवार को अपनी लिट्टीपाड़ा सीट से पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने की चेतावनी दी. मरांडी ने कहा कि उनके पिता साइमन मरांडी झामुमो के संस्थापकों में से एक थे और उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए वर्षों तक काम किया. उन्होंने कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछना चाहता हूं कि मुझे टिकट क्यों नहीं दिया गया. सोरेन के परिवार को तीन टिकट दिए गए हैं जबकि साइमन मरांडी के परिवार को एक भी टिकट नहीं दिया गया, जिसका पार्टी बनाने और इसे मजबूत करने में बराबर का योगदान है.

    झामुमो ने अब तक 36 सीट पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। इनमें बरहेट से मुख्यमंत्री सोरेन, गांडेय से उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और दुमका से उनके भाई बसंत सोरेन शामिल हैं. पार्टी ने लिट्टीपाड़ा सीट से हेमलाल मुर्मू को मैदान में उतारा है. मुर्मू पर निशाना साधते हुए मरांडी ने कहा कि लिट्टीपाड़ा के लोग किसी ‘बाहरी व्यक्ति’ को स्वीकार नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, “भले ही मुझे टिकट नहीं दिया गया फिर भी मैं चुनाव लड़ूंगा और वह भी लिट्टीपाड़ा से. उन्होंने यह नहीं बताया कि वह निर्दलीय उम्मीदवार होंगे या किसी अन्य पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Election: Simon Marandi's son and JMM MLA William Marandi protested after not getting the ticket said- I will contest the election from Littipara against the party candidate
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group