Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Elephant Terror: हाथियों के हमले से लोगों की सुरक्षा के लिए पांच गांवों में 15 फरवरी तक निषेधाज्ञा लागू
    Breaking News

    Jharkhand Elephant Terror: हाथियों के हमले से लोगों की सुरक्षा के लिए पांच गांवों में 15 फरवरी तक निषेधाज्ञा लागू

    News DeskBy News DeskJanuary 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के गुमला जिले के पांच गांवों में हाथियों के हमले से लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, इन ग्रामीण इलाके में 18 हाथियों का एक झुंड घूम रहा है। उन्होंने बताया कि गुमला के अनुमंडल अधिकारी द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) की धारा 163 के तहत जारी निषेधाज्ञा 30 जनवरी से 15 फरवरी तक भरनो थाना क्षेत्र के सुपा, मालगांव, मोरगांव, बुढीपाट और महुआटोली गांवों में प्रभावी रहेगी।

    गुमला के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) अहमद बिलाल ने बताया, ‘‘लोग हाथियों के झुंड के आसपास बड़ी संख्या में एकत्र हो रहे हैं, जिससे मानव-हाथी संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। लोगों को हाथियों के पास जाने से रोकने के हमारे प्रयासों के बावजूद, कई लोग झुंड का पीछा कर रहे हैं। इसी को देखते हुए प्रशासन से निषेधाज्ञा लगाने का आग्रह किया गया था, जो शुक्रवार से लागू हो गई है।

    Jamshedpur: टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों के वेतन में 25 हजार तक बढ़ोतरी, 7 साल के लिए समझौता लागू, बढ़ा हुआ वेतन सितंबर में, एरियर नवंबर में मिलेगा

    आदेश के अनुसार, जिन इलाकों में जंगली हाथियों का झुंड मौजूद है वहां पांच या उससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने और सड़कों को अवरुद्ध करने पर रोक रहेगी। इसके अलावा प्रतिबंधित क्षेत्रों में लाइसेंसी हथियार, आग्नेयास्त्र या विस्फोटक सामग्री ले जाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। डीएफओ ने बताया कि भरनो क्षेत्र से रांची, गुमला और लोहरदगा के लिए रास्ते निकलते हैं।

    Weather: पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात गिरने से चार लोगों की मौत, अगले पांच दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    उन्होंने कहा, ‘हाथियों का झुंड इन्हीं मार्ग से होकर तीनों जिलों में आवाजाही करता है। पिछले छह महीनों में यह तीसरी बार है जब इस क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू की गई है। वन विभाग के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष एक जनवरी से अब तक राज्य में हाथियों के हमलों में 25 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से पश्चिम सिंहभूम जिले में एक हाथी 20 लोगों की जान ले चुका है।सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड में 2019-20 से अब तक मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं में कुल 474 लोगों की मौत हो चुकी है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Elephant Terror: Curfew imposed in five villages till February 15 to protect people from elephant attacks. Jharkhand Elephant Terror: हाथियों के हमले से लोगों की सुरक्षा के लिए पांच गांवों में 15 फरवरी तक निषेधाज्ञा लागू
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों के वेतन में 25 हजार तक बढ़ोतरी, 7 साल के लिए समझौता लागू, बढ़ा हुआ वेतन सितंबर में, एरियर नवंबर में मिलेगा

    June 27, 2026

    Weather: पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात गिरने से चार लोगों की मौत, अगले पांच दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    June 27, 2026

    NEET UG 2026: नीट यूजी की प्रोविजनल आंसर-की जारी, प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए देना होगा 200 रुपये शुल्क

    June 27, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों के वेतन में 25 हजार तक बढ़ोतरी, 7 साल के लिए समझौता लागू, बढ़ा हुआ वेतन सितंबर में, एरियर नवंबर में मिलेगा

    June 27, 2026

    Weather: पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात गिरने से चार लोगों की मौत, अगले पांच दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    June 27, 2026

    NEET UG 2026: नीट यूजी की प्रोविजनल आंसर-की जारी, प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए देना होगा 200 रुपये शुल्क

    June 27, 2026

    NML जमशेदपुर क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए तकनीक विकसित करेगा, साइमन इंडिया के साथ किया MOU

    June 27, 2026

    Jamahedpur: पोटका में ब्रेन मलेरिया से 3 बच्चों की मौत, कस्तूरबा स्कूल की छात्राओं समेत 9 नए मरीज मिले

    June 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group