Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Elephant Theft: पलामू से चोरी की गयी हथिनी बिहार के छपरा में मिली, 27 लाख रुपए में महावत ने ही कर दिया था सौदा, पुलिस ने ऐसे किया बरामद?
    Breaking News

    Jharkhand Elephant Theft: पलामू से चोरी की गयी हथिनी बिहार के छपरा में मिली, 27 लाख रुपए में महावत ने ही कर दिया था सौदा, पुलिस ने ऐसे किया बरामद?

    News DeskBy News DeskSeptember 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Medninagar. पलामू से चोरी हुई हथिनी जयामति आखिरकार बरामद कर ली गई है. मादा हाथी को बिहार में छपरा के अमनौर से बरामद कर लिया गया है. हथिनी को अमनौर के पहाड़पुर के रहने वाले गोरख सिंह नामक व्यक्ति को 27 लाख रुपए में बेचा गया था. उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर के रहने वाले नरेंद्र कुमार शुक्ला ने 12 सितंबर को पलामू के मेदिनीनगर के सदर थाना में एक आवेदन दिया था और जयमति नामक हथिनी की चोरी की शिकायत की थी.

    ऐसे हुआ खुलासा
    पूरे मामले में पलामू के सदर थाना की पुलिस अनुसंधान कर रही थी. हाथी में चिप भी लगा हुआ था. इसी क्रम में पलामू पुलिस को सूचना मिली. जिसके बाद एसपी के निर्देश पर टीम का गठन किया गया था. पलामू के सदर थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि हथिनी बिहार के छपरा के अमनौर के इलाके में एक व्यक्ति को बेचा गया है. इसी सूचना के आलोक में सदर थाना की पुलिस सोमवार बिहार गई और हाथी को रिकवर किया. रिकवर करने में स्थानीय थाना और छपरा के वन विभाग ने भी सहयोग किया. जिस वक्त मामला दर्ज किया गया था उस वक्त हथिनी की कीमत एक करोड़ रुपए बताई गयी थी. पलामू के सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि पुलिस के अनुसंधान में कई बातों की जानकारी मिली है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    शिकायतकर्ता ने 40 लाख रुपए में हथिनी को खरीदा था
    शिकायतकर्ता नरेंद्र कुमार शुक्ला ने तीन अन्य पार्टनर के साथ मिलकर 40 लाख रुपए में हथिनी को खरीदा था. अन्य तीन पार्टनरों ने नरेंद्र कुमार शुक्ला की जानकारी के बिना महावत के साथ मिलकर बिहार के छपरा में हथिनी को 27 लाख रुपए में बेच दिया था. महावत तीन अन्य पार्टनर के साथ मिल गया था.

    जिस वक्त एफआईआर दर्ज किया गया था, उस वक्त बताया गया था कि 11 अगस्त को नरेंद्र कुमार शुक्ला पलामू के जोड़कर के इलाके में पहुंचा था. जहां उन्होंने हथिनी और महावत से मुलाकात की थी. 13 अगस्त को वह दोबारा लौटे तो देखा कि हथिनी और महावत गायब है. काफी खोजबीन के बाद भी हथिनी नहीं मिली इसके बाद उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाया था.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    27 लाख रुपए में महावत ने ही कर दिया था सौदा Bihar. The mahout had sold it for Rs 27 lakh. How did the police recover it? Jharkhand Elephant Theft: The elephant stolen from Palamu was found in Chhapra Jharkhand Elephant Theft: पलामू से चोरी की गयी हथिनी बिहार के छपरा में मिली पुलिस ने ऐसे किया बरामद?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group