Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand Encounter: प्रिंस खान गेंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर में लगी गोली, सात गुर्गे गिरफ्तार
Breaking News

Jharkhand Encounter: प्रिंस खान गेंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर में लगी गोली, सात गुर्गे गिरफ्तार

News DeskBy News DeskApril 3, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. विदेश में बैठकर व्यवसायियों से रंगदारी मांगने वाले कुख्यात प्रिंस खान के साथ मृत अमन साहू के अलावा राहुल दूबे व मयंक सिंह गिरोह के सात गुर्गों को पुलिस दबोचने में कामयाब हुई है। गिरफ्तार आरोपितों में एक प्रिंस कुमार गुप्ता उर्फ भाटिया ने गुरुवार की अहले सुबह पुलिस पर फायरिंग भी कर दी। जवाबी कार्रवाई में प्रिंस के बाएं पैर में पुलिस की एक गोली लगी। घुटने के नीचे गोली लगने से वह घायल हो गया। इसे इलाज के लिए बीजीएच में भर्ती कराया गया है। एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सातों अपराधी अपने बास कुख्यात प्रिंस खान के साथ मृत अमन साहू गिरोह का संचालन करने वाले अपराधियों के अलावा राहुल दूबे व मयंक सिंह गिरोह के कहने पर यहां के व्यवसायियों से रंगदारी की मांग कर रहे थे।

सात बदमाशों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों का नाम को-आपरेटिव कालोनी के प्लाट संख्या 304 निवासी 28 वर्षीय प्रिंस कुमार गुप्ता उर्फ भाटिया के साथ बंशीडीह चास निवासी श्याम कुमार सिंह, गोलू कुमार, शिवशक्ति कालेानी चास निवासी अजय सिंह, नंदुआ स्थान निवासी जयेंद्र शुक्ला, व बांसगोड़ा सिवनडीह निवासी भुपेंद्र सिंह है। कप्तान ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी के बाद गिरोह के सरगना प्रिंस कुमार उर्फ भाटिया ने बताया कि वह गोड़ाबालीडीह पहाड़ी के पास हथियार छिपाकर रखा है। यहां जब उसे पुलिस की टीम लेकर गई तो वह छिपाकर रखा गया एक पिस्टल व तमंचा निकाला। तमंचा को वह पुलिस को दे दिया।

Jamshedpur: साकची गांधी घाट के समीप ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, बाल-बाल बचा चालक

पिस्टल से वह अचानक पुलिस पर फायरिंग करने लगा। पुलिस ने पांच राउंड फायरिंग जवाबी कार्रवाई के तौर पर की। इसमें प्रिंस के बाएं पैर में घुटने के नीचे एक गोली लग गई। इसके बाद वह घायल हो गया। तुरंत उसे इलाज के लिए बीजीएच में भर्ती कराया गया। इस गिरोह के गिरफ्तार सदस्यों की निशानदेही पर पुलिस ने दो लोडेड देशी कट्टा, लोडेड वह पिस्टल जिससे प्रिंस ने पुलिस पर फायरिंग की बरामद किया।
इसके अलावा कारबाइन की दो मैगजीन, रंगदारी मांगने के लिए प्रयोग किया जाने वाला मोबाइल एक स्कूटी समेत अन्य सामान बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ में घायल कुख्यात प्रिंस उर्फ भाटिया पर दस आपराधिक मामले दर्ज हैँ। इसके अलावा श्याम व अजय पर पांच-पांच मामले दर्ज हैं।

Share Market: टीसीएस, अन्य आईटी कंपनियों के शेयर में बढ़त से बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex में उछाल

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: साकची गांधी घाट के समीप ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, बाल-बाल बचा चालक

October 9, 2026

Share Market: टीसीएस, अन्य आईटी कंपनियों के शेयर में बढ़त से बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex में उछाल

October 9, 2026

Air india का सफर हुआ महंगा, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन अधिभार बढ़ाया, नई दरें नौ अक्टूबर से लागू होंगी

October 9, 2026
Recent Post

Jamshedpur: साकची गांधी घाट के समीप ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, बाल-बाल बचा चालक

October 9, 2026

Share Market: टीसीएस, अन्य आईटी कंपनियों के शेयर में बढ़त से बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex में उछाल

October 9, 2026

Air india का सफर हुआ महंगा, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन अधिभार बढ़ाया, नई दरें नौ अक्टूबर से लागू होंगी

October 9, 2026

Jharkhand: SIR की अंतिम मतदाता सूची की समय-सीमा 30 नवंबर तक बढ़ायी गयी, नाम जुड़वाने के लिए 12 से 16 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलेगा

October 9, 2026

GST में व्यापक सुधारों को मंजूरी, अब गिरफ्तारी का अधिकार खत्म, तेजी से मिलेगा ‘रिफंड’, जानें और क्या बदले नियम?

October 9, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group