Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Exam scam: जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर की रिमांड बढ़ा दी, पत्नी और भाई को भेज दिया जेल,14वें जेपीएससी पर 2 सितंबर को सुनवाई
    Breaking News

    Jharkhand Exam scam: जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर की रिमांड बढ़ा दी, पत्नी और भाई को भेज दिया जेल,14वें जेपीएससी पर 2 सितंबर को सुनवाई

    News DeskBy News DeskAugust 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में सीआईडी की जांच लगातार जारी है। अदालत ने टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर अभय कुमार तिवारी की रिमांड अवधि तीन दिन और बढ़ा दी है। वहीं, पूछताछ पूरी होने के बाद उसकी पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसटीएफ के आईजी अनूप बिरथरे की अध्यक्षता में गठित एसआईटी मामले की जांच कर रही है। जांच टीम अब तक 60 से अधिक संदिग्धों के बयान दर्ज कर चुकी है। सीआईडी अभय तिवारी से लगातार पूछताछ कर पेपर लीक नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

    पूछताछ में अभय ने कथित तौर पर 12-12 लाख रुपये लेकर प्रश्नपत्र लीक कराने की बात बताई थी। आरोप है कि बोकारो में अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले प्रश्न और उत्तर रटवाए गए थे। जांच में अभय के भी इस पूरी प्रक्रिया में शामिल होने और इसी के जरिए परीक्षा में सफल होने का दावा सामने आया है।

    जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के संचालन की जिम्मेदारी संभालने वाली एजेंसी वेबेल पर भी पेपर लीक में संलिप्तता के आरोप लगे हैं। सीआईडी एजेंसी के मालिक मिथिलेश सिंह की तलाश कर रही है। जांच एजेंसी के मुताबिक, मिथिलेश सिंह से पूछताछ मामले की कई महत्वपूर्ण कड़ियों को स्पष्ट कर सकती है।

    Tata Steel: टाटा स्टील को राहत, ₹1,000 करोड़ रुपये से अधिक के जीएसटी मांग नोटिस को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द

    इधर, 14वें जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष एल खियांग्ते समेत पांच आरोपियों की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 2 सितंबर की तारीख तय की है। सीआईडी ने सुनवाई के दौरान अदालत में केस डायरी भी प्रस्तुत की। जमानत याचिका दाखिल करने वालों में एल खियांग्ते, अभय कुमार तिवारी, श्वेता गुप्ता, सुमन सौरव और उमेश कुमार शामिल हैं।

    सीआईडी ने एल खियांग्ते को 10 अगस्त को गिरफ्तार किया था, जबकि टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर अभय कुमार तिवारी को 22 जुलाई को गोड्डा से गिरफ्तार किया गया था। श्वेता गुप्ता उस समय जेपीएससी में परीक्षा नियंत्रक के पद पर कार्यरत थीं।

    Adityapur: आदित्यपुर के गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास होटल व्यवसायी पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    14वें जेपीएससी पर 2 सितंबर को सुनवाई Hearing on 14th JPSC on September 2 Jharkhand Exam scam: JSSC extends remand of marketing manager of TDPL in CGL paper leak case Jharkhand Exam scam: जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर की रिमांड बढ़ा दी sends wife and brother to jail पत्नी और भाई को भेज दिया जेल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील को राहत, ₹1,000 करोड़ रुपये से अधिक के जीएसटी मांग नोटिस को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द

    August 27, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर के गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास होटल व्यवसायी पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    August 27, 2026

    Nepal Flood: नेपाल में अचानक आई बाढ़ से करीब 160 लोगों की मौत, 133 भारतीय समेत 750 से अधिक लापता

    August 27, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील को राहत, ₹1,000 करोड़ रुपये से अधिक के जीएसटी मांग नोटिस को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द

    August 27, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर के गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास होटल व्यवसायी पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    August 27, 2026

    Nepal Flood: नेपाल में अचानक आई बाढ़ से करीब 160 लोगों की मौत, 133 भारतीय समेत 750 से अधिक लापता

    August 27, 2026

    Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से 29 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना

    August 27, 2026

    Jharkhand: शिक्षकों की मांग पर शिक्षा विभाग ने संशोधित आदेश जारी किया, अब रक्षाबंधन पर स्कूलों में रहेगी छुट्टी

    August 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group