Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: जमीन विवाद के चलते किसान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Ranchi. तमाड़ थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते किसान की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कुईला महतो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की दाउली भी बरामद कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसने आखिरकार हत्या का रूप ले लिया।
तमाड़ थाना प्रभारी दुलाल कुमार महतो ने शनिवार को बताया कि 24 जून को बारेडीह गांव में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान गोविंद महतो के रूप में हुई।

प्रारंभिक जांच और परिजनों से पूछताछ में यह सामने आया कि गोविंद महतो और कुईला महतो के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर कहासुनी और झगड़े की घटनाएं होती रहती थीं।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि घटना वाले दिन गोविंद महतो अपने खेत में बीज बोने गया था। काम खत्म करने के बाद वह खेत में एक पेड़ की छांव में बैठा हुआ था। इसी दौरान आरोपी कुईला महतो पीछे से वहां पहुंचा और लोहे की दाउली से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से गोविंद महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी घटना के बाद फरार हो गया।

Exit mobile version