
- सालों दरिंदगी सहने के बाद बच्ची पहुंची थाना, सेना में हवलदार है पिता
Ranchi.रांची जिले के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में कलयुगी पिता ने बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित कर दिया. सैनिक पिता अपनी ही बेटी को बचपन से हवस का शिकार बनाता रहा. जब मासूम बिटिया 11 साल की हुई तो उसे उसके साथ हो रही दरिंदगी का अहसास हुआ. विरोध किया तो शराब के नशे में पिता पीटने लगा. न्याय के लिए अपनी मां के पास गयी तो मां ने यह कहकर उसकी आवाज दबा दी कि समाज के लोगों को पता चलेगा तो पूरा परिवार कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगा. आखिरकार 16 साल की बिटिया ने न्याय के लिए थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने एक्शन लेते हुए सेना में हवलदार को अरेस्ट कर जेल भेज दिया.
