Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand Forest Land Scam: 100 एकड़ से अधिक वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, किंगपिन समेत दो गिरफ्तार
    Headlines

    Jharkhand Forest Land Scam: 100 एकड़ से अधिक वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, किंगपिन समेत दो गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJuly 13, 2025Updated:July 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.अपराध अनुसंधान विभाग( सीआईडी) ने बोकारो जिले के तेतुलिया मौजा स्थित करीब 100 एकड़ से अधिक वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री मामले में कार्रवाई की है. शनिवार को सीआईडी की टीम में कार्रवाई करते हुए किंगपिन इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों की गिरफ्तारी तेतुलिया मौजा में बेशकीमती करीब एक सौ एकड़ जमीन का फर्जीवाड़ा कर दस्तावेज बनाकर हड़पने और बेचने के मामले में हुई है. इस मामले की जांच और कार्रवाई सीआईडी के साथ ईडी भी कर रही है. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट में भी मामले की सुनवाई हो रही है. सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार से जमीन के मूल दस्तावेज का रिकॉर्ड मांगा गया है.

    इस संबंध में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है. इस जमीन घोटाले की जांच के लिए सीआईडी टीम कई बार बोकारो गयी थी. इसकी जानकारी जब बोकारो के सफेदपोशों और अधिकारियों को लगी तो, उनमें हड़कंप मच गया था.

    भू-माफिया, अंचल कर्मी और बोकारो स्टील प्लांट के अफसरों की मिली भगत से बोकारो के तेतुलिया में बेची जमीन
    बोकारो के तेतुलिया में 100 एकड़ से ज्यादा वन भूमि को फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दिया गया आरोप है कि इसमें भू-माफिया, अंचल कर्मी और बोकारो स्टील प्लांट के अफसरों की मिली भगत है. यह वो जमीन है, जिसे बोकारो स्टील प्लांट के द्वारा वन विभाग को वापस लौटाया गया था. मामले को लेकर झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर जमीन घोटाला मामले की जांच सीआईडी को सौंप दी गई थी.
    सीआईडी बोकारो के सेक्टर 12 थाना में दर्ज कांड संख्या 32/2024 को टेकओवर कर अपनी जांच शुरू कर रही है.

    Jharkhand: दिल्ली में दो दिवसीय वैश्विक परामर्श की सीएम हेमंत सोरेन अध्यक्षता करेंगे, कई बड़ी कंपनियों के साथ होगी चर्चा, MOU पर हस्ताक्षर की संभावना

    वन विभाग की जमीन को माफिया द्वारा बेचे जाने का मामला सामने आने के बाद बोकारो वन प्रमंडल के प्रभारी वनपाल सह वनरक्षक रुद्र प्रताप सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी. जांच के बाद सामने आया कि बोकारो में अधिकारी और भू-माफिया ने मिलकर 100 एकड़ से अधिक जमीन फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दिया है.

    ये हैं मामले में नामजद आरोपी
    इजहार हुसैन, उकरीद, सेक्टर-12, बोकारो
    अख्तर हुसैन, उकरीद, सेक्टर-12, बोकारो
    शैलेश कुमार सिंह, सिटी सेंटर, सेक्टर-4, बोकारो
    रंगनाथ सिंह, तत्कालीन हल्का कर्मचारी, चास अंचल, बोकारो
    जेएन सिंह, तत्कालीन उप महाप्रबंधक, नगर सेवाएं, बोकारो
    सचिंद्र प्रसाद पांडेय, तत्कालीन वरीय प्रबंधक (भू एवं संपदा), बोकारो इस्पात संयत्र
    सत्येंद्र सत्यार्थी, वरीय प्रबंधक (भू एवं संपदा), बोकारो स्टी सिटी
    माधव प्रसाद सिन्हा, तत्कालीन उपमहाप्रबंधक, (नगर प्रशासन-भूमि), बोकारो इस्पात संयत्र
    आरबी सिंह, तत्कालीन महाप्रबंधक, नगर सेवाएं, बोकारो स्टील सिटी

    Jharkhand Congress: एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कोई भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले के राजू

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bokaro news land scam BSL Jharkhand Forest Land Scam: CID takes major action in illegal purchase and sale of more than 100 acres of forest land two arrested including kingpin
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: दिल्ली में दो दिवसीय वैश्विक परामर्श की सीएम हेमंत सोरेन अध्यक्षता करेंगे, कई बड़ी कंपनियों के साथ होगी चर्चा, MOU पर हस्ताक्षर की संभावना

    July 6, 2026

    Jharkhand Congress: एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कोई भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले के राजू

    July 6, 2026

    Jamahedpur: नीरज सिंह पहले कोलकाता, फिर हवाई मार्ग से दिल्ली होते राजस्थान पहुंचे, खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ा, मुख्य आरोपी फरार, कई राज्यों में छापेमारी

    July 6, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: दिल्ली में दो दिवसीय वैश्विक परामर्श की सीएम हेमंत सोरेन अध्यक्षता करेंगे, कई बड़ी कंपनियों के साथ होगी चर्चा, MOU पर हस्ताक्षर की संभावना

    July 6, 2026

    Jharkhand Congress: एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कोई भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले के राजू

    July 6, 2026

    Jamahedpur: नीरज सिंह पहले कोलकाता, फिर हवाई मार्ग से दिल्ली होते राजस्थान पहुंचे, खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ा, मुख्य आरोपी फरार, कई राज्यों में छापेमारी

    July 6, 2026

    Jharkhand Industrial Policy: औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए झारखंड औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2026 का ड्राफ्ट जारी

    July 6, 2026

    Share Bazar: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार चढ़ा, जानें कंपनियों के शेयर का हाल

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group