Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: एनटीपीसी की कोयला खनन परियोजना के लिए काग्रेस नेत पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के घर को किया गया ध्वस्त, परिवार ने कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
    Breaking News

    Jharkhand: एनटीपीसी की कोयला खनन परियोजना के लिए काग्रेस नेत पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के घर को किया गया ध्वस्त, परिवार ने कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

    News DeskBy News DeskMarch 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Hazaribag. हजारीबाग जिले में एनटीपीसी की कोयला खनन परियोजना के लिए झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव के घर को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केरेडारी पुलिस थाने के अंतर्गत जोरडाग में साव के घर को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया। बरकागांव के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) पवन कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय तापविद्युत निगम (एनटीपीसी) और योगेंद्र साव के बीच जमीन और मुआवजे को लेकर लंबे समय से जारी विवाद के बाद यह कार्रवाई की गई है। कुमार ने कहा कि पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था और गुरुवार को घर को गिराने के लिए तीन खुदाई मशीनों को काम पर लगाया गया था। घटनास्थल पर कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
    हजारीबाग के जिला भूमि अधिग्रहण अधिकारी (डीएलएओ) निर्भय कुमार, जो घटनास्थल पर तैनात मजिस्ट्रेट में से एक थे, ने कहा कि मामला कोयला युक्त क्षेत्र अधिनियम (सीबी अधिनियम) के उल्लंघन से संबंधित है।

    निर्भय कुमार ने कहा, ‘एनटीपीसी ने अपनी कोयला परियोजना के लिए जमीन मालिकों को मुआवजा दे दिया था और उसे इस हिस्से में पड़ने वाली लगभग 1,500 वर्ग फीट जमीन का कब्जा चाहिए था। हालांकि, पूर्व मंत्री मुआवजा नहीं ले रहे थे। सीबी अधिनियम के अनुसार, हमें घर गिराना पड़ा और जमीन का कब्जा एनटीपीसी को सौंपना पड़ा।

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    साव अपनी पत्नी निर्मला देवी, जो बरकागांव की पूर्व विधायक हैं, के साथ कई दिनों से अपने आवास पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे और अपनी जमीन के लिए प्रस्तावित मुआवजे की राशि में वृद्धि की मांग कर रहे थे। विध्वंस के बाद, साव के परिवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि परिवार इस कदम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा।

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    family warns of legal action Jharkhand: Former Congress minister Yogendra Sao's house demolished for NTPC's coal mining project Jharkhand: एनटीपीसी की कोयला खनन परियोजना के लिए काग्रेस नेत पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के घर को किया गया ध्वस्त परिवार ने कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group