Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Foundation Day: आज बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मन रहा, झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ये बोले
    Breaking News

    Jharkhand Foundation Day: आज बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मन रहा, झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ये बोले

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2025Updated:November 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य के स्थापना दिवस की रजत जयंती पर शनिवार को लोगों को बधाई दी. गंगवार ने आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के संघर्ष को याद किया और कहा कि वह सभी के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं. राज्यपाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मातृभूमि और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने युवावस्था में जो असाधारण संघर्ष किया, वह सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. सभी देशवासियों को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं.
    उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन. साथ ही आप सभी को झारखंड स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. समृद्ध, सशक्त और विकसित झारखंड के निर्माण में हम सभी का सहयोग निरंतर बना रहे.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए गंगवार ने कहा, ‘झारखंड आज अपनी स्थापना के 25 गौरवशाली वर्ष पूरे कर रहा है, जो विभिन्न क्षेत्रों में हमारी प्रेरणादायक प्रगति का प्रतीक है. मैं आप सभी के सुख, समृद्धि और राज्य की निरंतर उन्नति की कामना करता हूं.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    मुख्यमंत्री ने भी झारखंड के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं. सोरेन ने अपने कार्यालय द्वारा सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट को पुन: पोस्ट किया और लिखा, ‘समस्त झारखंड वासी अपने वीर सपूत उलगुलान के महानायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को उनकी 150वीं जयंती पर नमन करते हैं…. धरती आबा के आदर्शों पर चलकर ही वीर शहीदों ने अलग झारखंड राज्य की परिकल्पना को साकार किया जिसका प्रतिफल है आज 25 वर्ष का युवा झारखंड धरती आबा को जोहार कर रहा है.’
    झारखंड को 2000 में बिहार से अलग किया गया था। 15 नवंबर को आदिवासी प्रतीक बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य का स्थापना दिवस साथ-साथ मनाया जाता है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Foundation Day: Birsa Munda's birth anniversary and state foundation day are being celebrated with great pomp today Jharkhand Foundation Day: आज बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मन रहा Jharkhand Governor and Chief Minister said this झारखंड के राज्यपाल मुख्यमंत्री ये बोले
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group