



Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को राज्य के स्थापना सप्ताह समारोह की शुरुआत करते हुए रांची के मोराबादी मैदान से ‘रन फॉर झारखंड’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. राज्य 15 नवंबर को अपना 25वां स्थापना दिवस मनाएगा. इसी दिन आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती भी है. झारखंड सरकार ने राज्य की रजत जयंती को स्थापना सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है, जिसकी शुरुआत मंगलवार से हो गई. मोराबादी स्थित वापू वाटिका से शुरू हुई यह दौड़ लगभग पांच किलोमीटर की दूरी तय करते हुए सैनिक मार्केट में समाप्त हुई.
इस अवसर पर झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार, रांची के भाजपा विधायक सी पी सिंह, गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन, राज्यसभा सदस्य महुआ माजी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे. झारखंड के मुख्यमंत्री राज्य के स्थापना सप्ताह के दौरान 12 नवंबर को रक्तदान अभियान की भी शुरुआत करेंगे.



