Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: शादी का दबाव बना रही थी प्रेमिका, तो Mahakumbh में स्नान कराने की बात कह साथ ले गया, गला दबाकर मार डाला
    Breaking News

    Jharkhand: शादी का दबाव बना रही थी प्रेमिका, तो Mahakumbh में स्नान कराने की बात कह साथ ले गया, गला दबाकर मार डाला

    News DeskBy News DeskFebruary 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Gumla. गुमला जिले के घाघरा निवासी सोनू कुमार अपनी प्रेमिका बिशुनपुर थाना क्षेत्र के कठठोकवा की रहनेवाली अनुरिका कुमारी (24) को महाकुंभ में स्नान कराने की बात कह अपने साथ ले गया और बिहार के डेहरी में गला दबा कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को छुपाने के उद्देश्य से झाड़ियों में फेंक कर भाग गया. आरोपी को बिशुनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर बिहार पुलिस को सौंप दिया है. बिहार पुलिस उसे अपने साथ ले गयी है.

    बिशुनपुर थानेदार राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अनुरिका और सोनू का दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. युवती की तरफ से युवक पर शादी का दबाव बनाया जा रहा था. युवक ने मार्च में शादी करने की बात कही थी. इसके बावजूद युवती बार-बार उसे परेशान कर रही थी. इस बीच युवक ने युवती को प्रयागराज महाकुंभ ले जाने की बात कही. दोनों पांच फरवरी को एक बाइक से प्रयागराज (महाकुंभ) के लिए निकल पड़े. डेहरी पहुंचने पर युवती को शौच लगा. वह गाड़ी रुकवा कर झाड़ी की ओर चली गयी. उसी दौरान उसका प्रेमी भी उसके पीछे-पीछे वहां पहुंचा और दुपट्टे से गला दबा कर उसकी हत्या कर दी.

    NHAI Dicision: राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई ने तेज की कार्रवाई

    इसके बाद उसने चाकू से गर्दन में वार कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद युवक अकेला बाइक से महाकुंभ गया, जहां से वह स्नान कर वह घर लौट गया. युवती की मां ने बिशुनपुर थाने में युवती की गुमशुदगी की सूचना दी. पुलिस ने युवती के प्रेमी सोनू को पूछताछ के लिए बिशुनपुर थाना बुलाया, जहां उसने हत्या की बात कबूल कर ली.
    .

    Noel Tata: ट्रेंट के चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त होंगे नोएल टाटा, बोले-74वीं सालाना आम बैठक चेयरमैन के तौर पर उनकी आखिरी एजीएम होगी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Girlfriend was pressurizing him for marriage strangulated him to death then he took her along after asking her to take a bath in Mahakumbh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    NHAI Dicision: राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई ने तेज की कार्रवाई

    June 25, 2026

    Noel Tata: ट्रेंट के चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त होंगे नोएल टाटा, बोले-74वीं सालाना आम बैठक चेयरमैन के तौर पर उनकी आखिरी एजीएम होगी

    June 25, 2026

    Jharkhand JOB: सीएम हेमंत सोरेन ने 262 खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा, बोले-विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भर रही है झारखंड सरकार

    June 25, 2026
    Recent Post

    Tata Steel Grade Riviaion: टाटा स्टील कर्मचारियों का 7 साल के लिए हुआ ग्रेड रिवीजन समझौता, 30,793 रुपए तक बढ़ा वेतन

    June 25, 2026

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group