Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»झारखंड सरकार अब गंभीर बीमारियों के मरीजों को देगी 15 लाख तक मुफ्त इलाज
    Breaking News

    झारखंड सरकार अब गंभीर बीमारियों के मरीजों को देगी 15 लाख तक मुफ्त इलाज

    News DeskBy News DeskAugust 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : झारखंड की हेमंत सरकार ने गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना को अब मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना में शामिल कर लिया गया है. इस फैसले के बाद अब इस योजना के लाभार्थियों को भी 15 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी. यह इलाज आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत ट्रस्ट मोड में उपलब्ध होगा. बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. उन्होंने स्वास्थ्य निदेशक को गंभीर बीमारी योजना में शामिल 21 बीमारियों के लिए पैकेज तय करने का निर्देश दिया.

    सहियाओं को मिलेगा अतिरिक्त प्रोत्साहन

    बैठक में सहियाओं को ई-केवाईसी में सहयोग के लिए प्रोत्साहन राशि बढ़ाने का भी फैसला हुआ. अभी तक सहियाओं को प्रति कार्ड 5 रुपये मिलते थे, जिसे अब बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया गया है. अतिरिक्त 5 रुपये का भुगतान राज्य सरकार करेगी. इस प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट में भेजा जाएगा.

    Jamshedpur: जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 4 सितंबर को भारी वाहनों की No Entry

    हर माह होगी अस्पतालों के चयन की बैठक

    अपर मुख्य सचिव ने आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पतालों को जोड़ने के लिए हर माह बैठक करने और पारदर्शी चयन प्रक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि राज्यकर्मी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत बेहतर अस्पतालों को शामिल करना जरूरी है. इसके लिए सभी हितधारकों को मिलकर काम करना होगा ताकि झारखंड के लोगों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें.

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में आज दो अतिरिक्त कोच लगेगा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    free treatment jharkhand government patients suffering from serious diseases up to Rs 15 lakh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 4 सितंबर को भारी वाहनों की No Entry

    September 4, 2026

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में आज दो अतिरिक्त कोच लगेगा

    September 4, 2026

    Jamshedpur: निखार सबलोक के बाद गणेश सिंह गैंग के सदस्य की होनी थी हत्या, पुलिस ने भुइयांडीह बस स्टैंड के पास से दो शूटरों को किया गिरफ्तार

    September 4, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 4 सितंबर को भारी वाहनों की No Entry

    September 4, 2026

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में आज दो अतिरिक्त कोच लगेगा

    September 4, 2026

    Jamshedpur: निखार सबलोक के बाद गणेश सिंह गैंग के सदस्य की होनी थी हत्या, पुलिस ने भुइयांडीह बस स्टैंड के पास से दो शूटरों को किया गिरफ्तार

    September 4, 2026

    Jamshedpur: टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों का लंबित वेतन पुनरीक्षण समझौता संपन्न, न्यूनतम 5050 एवं अधिकतम 7060 रुपये की हुई बढ़ोतरी

    September 4, 2026

    Bonous Agreement: टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन में 843 कर्मचारियों के बीच 4.36 करोड़ रुपये बंटेगा बोनस, अधिकतम ₹86350 और न्यूनतम ₹32831 मिलेगा बोनस

    September 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group