Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: मध्याह्न भोजन पकाने वाली महिला रसोइया से था अवैध संबंध, पति बन रहा था बाधा तो हत्या की रची साजिश, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Medninagar. पलामू जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को अपने स्कूल की मध्याह्न भोजन पकाने वाली महिला के पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. साथ ही भाड़े के तीन बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरोपी शिक्षक की पहचान सत्यदेव विश्वकर्मा (50) के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर खाना पकाने वाली महिला के साथ ‘संबंध’ रखना चाहता था, लेकिन उसका पति इसमें बाधा बन रहा था.

पुलिस अधीक्षक रेशमा रमेशन ने कहा, ‘रसोइया महिला अक्सर अपने पति से विश्वकर्मा की हरकतों की शिकायत करती थी. पति और शिक्षक के बीच पहले भी इस बात को लेकर बहस और हाथापाई हो चुकी थी. उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी शिक्षक ने महिला के पति की हत्या की साजिश रची. रमेशन ने बताया, ‘विश्वकर्मा ने भाड़े के अपराधियों से संपर्क किया और उन्हें 40,000 रुपये की पेशकश की. हमें साजिश के बारे में सूचना मिली.

शनिवार की रात, जब हमलावर महिला रसोइये के घर जा रहे थे तो पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया.’’ उन्होंने बताया कि बदमाशों के पास से एक पिस्तौल और दो चाकू बरामद किए गए हैं. तीनों हमलावरों की पहचान राजवंश परहिया (52), राजू साव (35) और मंटू कुमार परहिया (33) के रूप में हुई है.

Exit mobile version