Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jharkhand High Court: सांसद निशिकांत की ओर से देवघर के डीसी रहे मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी खारिज
Headlines

Jharkhand High Court: सांसद निशिकांत की ओर से देवघर के डीसी रहे मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी खारिज

News DeskBy News DeskAugust 13, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड हाईकोर्ट ने देवघर के पूर्व उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी सोमवार को खारिज कर दी. गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे द्वारा भजंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद उन्हें अभियोजन का सामना करना पड़ रहा था. गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने 31 अगस्त 2022 को मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ दिल्ली में राजद्रोह और शासकीय गोपनीयता कानून अधिनियम के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए एक जीरो एफआईआर (प्राथमिकी) दर्ज कराई थी, जिसे बाद में देवघर के कुंडा थाने में स्थानांतरित कर दिया गया था.

न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी ने मामले की सुनवाई के बाद भजंत्री के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी और आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया. अगस्त 2022 में भजंत्री द्वारा देवघर के कुंडा थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में दुबे के साथ सांसद मनोज तिवारी के अलावे दुबे के दो बेटों कनिष्ककांत दुबे और महिकांत दुबे समेत कई अन्य को आरोपी बनाया गया था. भजंत्री ने कहा था कि सभी नौ लोगों ने देवघर हवाई अड्डे पर एटीसी कक्ष में प्रवेश करके और उड़ान भरने के लिए जबरन मंजूरी लेकर ‘सुरक्षा मानकों’ का उल्लंघन किया. प्राथमिकी के परिणामस्वरूप दुबे और भजंत्री के बीच ट्विटर पर आरोप प्रत्यारोप का दौर चला था.

BS-7 मानक अप्रैल, 2029 से लागू करने की तैयारी, कारों और एसयूवी से शुरुआत, 2031 से भारी वाहन में भी होगी व्यवस्था

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि एक महीने पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए गए हवाई अड्डे पर रात्रि उड़ान या लैंडिंग की सुविधा नहीं होने के बावजूद एटीसी से जबरन अनुमति ली गई थी. अधिकारियों ने कहा कि सभी नौ लोगों पर विमान अधिनियम के अलावा भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. दिल्ली पहुंचने पर दुबे ने भजंत्री के खिलाफ ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज कराई, जिसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई. हाईकोर्ट ने इससे पहले दुबे को मामले में पेश होने और अपनी दलीलें रखने के लिए नोटिस जारी किया था. साथ ही आदेश दिया था कि जब तक मामला पीठ के समक्ष लंबित है, तब तक भजंत्री के खिलाफ कोई दंडात्मक कदम नहीं उठाया जाए.

Tetra Pack Liquar sell Ban: टेट्रा पैक में शराब की बिक्री पर रोक की अपील, केंद्र और राज्यों से जवाब तलब

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

BS-7 मानक अप्रैल, 2029 से लागू करने की तैयारी, कारों और एसयूवी से शुरुआत, 2031 से भारी वाहन में भी होगी व्यवस्था

October 15, 2026

Tetra Pack Liquar sell Ban: टेट्रा पैक में शराब की बिक्री पर रोक की अपील, केंद्र और राज्यों से जवाब तलब

October 15, 2026

Share Bazar:शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 354 अंक से अधिक चढ़ा

October 15, 2026
Recent Post

BS-7 मानक अप्रैल, 2029 से लागू करने की तैयारी, कारों और एसयूवी से शुरुआत, 2031 से भारी वाहन में भी होगी व्यवस्था

October 15, 2026

Tetra Pack Liquar sell Ban: टेट्रा पैक में शराब की बिक्री पर रोक की अपील, केंद्र और राज्यों से जवाब तलब

October 15, 2026

Share Bazar:शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 354 अंक से अधिक चढ़ा

October 15, 2026

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

October 15, 2026

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

October 15, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group