Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand Highcourt: जमशेदपुर के अवैध निर्माण और नक्शा विचलन मामले में हाइकोर्ट में हाजिर हुए JNAC के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार, मांगी माफी, 26 को फिर सुनवाई
Breaking News

Jharkhand Highcourt: जमशेदपुर के अवैध निर्माण और नक्शा विचलन मामले में हाइकोर्ट में हाजिर हुए JNAC के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार, मांगी माफी, 26 को फिर सुनवाई

News DeskBy News DeskNovember 21, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर के अवैध निर्माण और नक्शा विचलन से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान झारखंड हाई कोर्ट में JNAC के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार पेश हुए. उन्होंने अदालत के समक्ष माफी व्यक्त की और आश्वासन दिया कि पहले दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा. चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान व जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में मामले की सुनवाई हुई. सुनवाई में कोर्ट ने यह सवाल उठाया कि शहर में इतने बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण कैसे हो गए और निगरानी व्यवस्था इतनी कमजोर क्यों रही. न्यायालय ने स्पष्ट किया कि जो भी निर्माण निर्धारित मानकों और नक्शे के अनुरूप नहीं है, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि जिन अवैध ढांचों पर कार्रवाई लंबित है, उन्हें जल्द से जल्द हटाया जाए और इसकी प्रगति रिपोर्ट निर्धारित समय में प्रस्तुत की जाए. कोर्ट ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि आदेशों का अनुपालन न होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. कोर्ट ने पूछा कि जेएनएसी ने हलफनामा दायर कर यह क्यों नहीं बताया कि उसने पार्किंग कब्जा करनेवालों व अवैध निर्माण करनेवाले बिल्डरों के खिलाफ क्या कार्रवाई की है तथा उसे टेबुलर चार्ट में कोर्ट के समक्ष क्यों प्रस्तुत नहीं किया.

RAILWAY NEWS: दुर्गापूजा पर चेन्नई, तांबरम और केरल से बंगाल के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और टाइम-टेबल

खंडपीठ ने जेएनएसी को दो दिन का समय प्रदान करते हुए कहा कि निर्देश के आलोक में शपथ पत्र के माध्यम से टेबुलर चार्ट में सारी जानकारियां दी जाये, अन्यथा अवमानना के तहत डिप्टी म्युनिसिपल कमीश्नर को सजा सुनाने पर वह मजबूर होगी. मामले की अगली सुनवाई के लिए खंडपीठ ने 26 नवंबर की तिथि निर्धारित की.

RAILWAY NEWS: रेल कर्मचारी की मौत के बाद पत्नी को मिले ₹1.10 करोड़, SBI रेलवे सैलरी पैकेज के तहत बीमा राशि का भुगतान

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

RAILWAY NEWS: दुर्गापूजा पर चेन्नई, तांबरम और केरल से बंगाल के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और टाइम-टेबल

October 14, 2026

RAILWAY NEWS: रेल कर्मचारी की मौत के बाद पत्नी को मिले ₹1.10 करोड़, SBI रेलवे सैलरी पैकेज के तहत बीमा राशि का भुगतान

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं दुर्गापूजा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

October 14, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS : दुर्गा पूजा को लेकर सिटी SP ललित मीणा सख्त, नशे और अवैध हथियारों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ के निर्देश

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :माँ जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो : काले

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group