Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Highcourt: न्यायमूर्ति महेश सोनाक होंगे झारखंड हाइकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश, आठ जनवरी को रिटायर हो रहे वर्तमान मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान

Ranchi. न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनाक को शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया. विधि मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, आठ जनवरी को 62 वर्ष की आयु पूरी होने पर वर्तमान मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान के पद छोड़ने के बाद न्यायमूर्ति सोनाक कार्यभार संभालेंगे. न्यायमूर्ति सोनाक वर्तमान में मुंबई उच्च न्यायालय में न्यायाधीश हैं और उनके नाम की सिफारिश पिछले महीने उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने की थी.

कॉलेजियम ने विभिन्न उच्च न्यायालयों के प्रमुखों के रूप में चार अन्य न्यायाधीशों के नामों की भी सिफारिश की थी. न्यायमूर्ति सोनाक को 21 जून, 2013 को मुंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था और वह 27 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगे.

Exit mobile version