Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand Highcourt: घुसपैठ के जरिये आदिवासियों के धर्मांतरण का चल रहा खेल, केंद्र और राज्य के जवाब दायर नहीं करने पर कोर्ट नाराज, फटकारा
    Headlines

    Jharkhand Highcourt: घुसपैठ के जरिये आदिवासियों के धर्मांतरण का चल रहा खेल, केंद्र और राज्य के जवाब दायर नहीं करने पर कोर्ट नाराज, फटकारा

    News DeskBy News DeskAugust 31, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.झारखंड हाइकोर्ट ने झारखंड में आदिवासियों के धर्मांतरण को रोकने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की. एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार की ओर से आदेश के बाद भी जवाब दाखिल नहीं करने पर कड़ी नाराजगी जतायी. खंडपीठ ने फटकार लगाते हुए मौखिक रूप से कहा : ऐसा प्रतीत होता है कि झारखंड में घुसपैठ के जरिये आदिवासियों के धर्मांतरण का खेल चल रहा है और दोनों सरकारें चुप हैं. खंडपीठ ने कहा कि राज्य सरकार को जवाब दायर करने के लिए हमने कई अवसर दिये, लेकिन जवाब दाखिल नहीं हुआ. इस मुद्दे पर केंद्र सरकार भी उदासीन बनी हुई है तथा अपना जवाब दाखिल नहीं कर रही है.

    लगता है कि केंद्र व राज्य सरकार मिल कर ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर जनता को दिग्भ्रमित कर रही हैं. यदि सरकार की ओर से जवाब दायर नहीं किया गया, तो कोर्ट जुर्माना भी लगा सकती है. खंडपीठ ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार को शपथ पत्र दायर करने का निर्देश दिया. साथ ही खंडपीठ ने इस जनहित याचिका के साथ बांग्लादेशी घुसपैठियों के झारखंड में अवैध प्रवेश को रोकने को लेकर दायर जनहित याचिका को टैग करते हुए दोनों की सुनवाई एक साथ करने का निर्देश दिया. मामले का अगली सुनवाई के लिए खंडपीठ ने पांच सितंबर की तिथि निर्धारित की. इससे पूर्व राज्य सरकार की ओर से समय देने का आग्रह करते हुए बताया गया कि जिलों में धर्मांतरण को लेकर डाटा इकट्ठा किया गया है.

    PATNA NEWS: पूर्व मध्य रेल द्वारा पटना में प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स पर अहम बैठक, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेंगी शानदार सुविधाएं

    इसे शपथ पत्र के माध्यम से शीघ्र दायर कर दिया जायेगा. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता रोहित रंजन सिन्हा ने पैरवी की. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी सोमा उरांव ने जनहित याचिका दायर कर झारखंड में हो रहे धर्मांतरण को रोकने की मांग की है. कहा गया कि राज्य में आदिवासियों का धर्मांतरण खुलेआम हो रहा है. आदिवासियों के धर्मांतरण की जांच के लिए सरकार द्वारा एक समिति का गठन किया जाना चाहिए. राज्य में चंगाई सभा के माध्यम से भोले-भाले आदिवासियों को लालच देकर अन्य दूसरे धर्म में लाया जा रहा है. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार से पूछा था कि झारखंड के किन-किन जिलों में आदिवासी का धर्मांतरण किया जा रहा है? अब तक कितने लोगों का धर्मांतरण हो चुका है तथा इसे रोकने के लिए केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा क्या-क्या कार्रवाई की जा रही है? शपथ पत्र के माध्यम से जवाब दायर करने का निर्देश दिया था.

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, 14 जून को अपार्टमेंट्स में लगेंगे विशेष कैंप

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand highcourt The game of conversion of tribals is going on through infiltration
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    PATNA NEWS: पूर्व मध्य रेल द्वारा पटना में प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स पर अहम बैठक, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेंगी शानदार सुविधाएं

    June 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, 14 जून को अपार्टमेंट्स में लगेंगे विशेष कैंप

    June 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोनारी और कदमा का किया सघन दौरा, गंदगी, पानी और पेबर्स ब्लॉक की सुनीं शिकायतें

    June 12, 2026
    Recent Post

    PATNA NEWS: पूर्व मध्य रेल द्वारा पटना में प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स पर अहम बैठक, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेंगी शानदार सुविधाएं

    June 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, 14 जून को अपार्टमेंट्स में लगेंगे विशेष कैंप

    June 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोनारी और कदमा का किया सघन दौरा, गंदगी, पानी और पेबर्स ब्लॉक की सुनीं शिकायतें

    June 12, 2026

    Seraikela Kharsawan News :उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    June 12, 2026

    Indian Railways Fine Update :बिलासपुर मंडल में ‘नाका टिकट चेकिंग अभियान’ से हड़कंप, 20 ट्रेनों की जांच में 644 बेटिकट यात्रियों से लाखों का जुर्माना वसूला

    June 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group