Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: 50 लाख रुपए का अवैध गांजा बरामद, एक तस्कर पकड़ाया, पुलिस को चकमा देकर दूसरा भाग निकला

Lohardaga.झारखंड के लोहरदगा शहर के छत्तर बागीचा से लगभग 50 लाख रुपए का अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में अरेया गांव निवासी संदीप साहू को गिरफ्तार किया गया है,जबकि दूसरा व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा. एसपी सादिक अनवर रिजवी ने शनिवार को बताया कि पुलिस लगातार नशे के विरुद्ध अभियान चला रही है.

इंटर स्टेट नशीले पदार्थों की तस्करी करने का पुलिस को शक है. ओडिशा से गांजा लाने की बात सामने आई है. छत्तर बागीचा निवासी राजा साहू के घर भी छापेमारी में करीब साढ़े तीन किलो गांजा मिला है. राजा साहू पकड़ में नहीं आ सका. एसपी सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है. शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी लगातार नशे के अवैध धंधे की शिकायत पुलिस को मिल रही है.

Exit mobile version