Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार बनाने में मशगूल थे कारीगर, तभी पहुंच गयी ATS की टीम, संचालक समेत 4 लोग गिरफ्तार
    Breaking News

    Jharkhand: अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार बनाने में मशगूल थे कारीगर, तभी पहुंच गयी ATS की टीम, संचालक समेत 4 लोग गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskMay 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dhanbad.झारखंड व पश्चिम बंगाल एटीएस ने महुदा थाना क्षेत्र की सिंगड़ा बस्ती में बुधवार को अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है. फैक्ट्री के संचालक मुशीर अंसारी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. एटीएस ने मौके से हथियार बनाने में जुटे चार कारीगरों को भी गिरफ्तार किया गया है. बुधवार की शाम करीब 4 बजे से शुरू हुई छापेमारी देर रात चक चली. इस छापेमारी में भारी मात्रा में हथियार बनाने के सामान बरामद हुए हैं. कई अर्धनिर्मित हथियार और पार्ट्स भी मिले हैं.

    ऐसे हुआ फैक्ट्री का खुलासा

    बताया जाता है कि अवैध हथियार के धंधे में लगे कुछ लोगों को पश्चिम बंगाल एटीएस ने पिछले दिनों गिरफ्तार किया था, जिसमें मुशीर का एक साथी भी शामिल था. उससे पूछताछ में महुदा में फैक्ट्री चलने की सटीक जानकारी मिलने पर बंगाल एटीएस ने झारखंड एटीएस से संपर्क साधा.इसके बाद दोनों टीमों में स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की.

    आरोपी ने अपने घर के पीछे एक बड़ा हॉल बना रखा था. इसी हॉल में अवैध हथियार बनाने का काम किया जाता था. पार्ट्स और हथियारों को रात के अंधेरे में वाहन से लाया और ले जाया जाता था. महुदा थाना क्षेत्र की सिंगड़ा बस्ती में जब एटीएस ने छापेमारी की तब कारीगर पिस्तौल बनाने में मशगूल थे. अभी वे लोग कुछ समझ पाते कि तब तक सभी को पुलिस ने दबोच लिया. किसी को हिलने तक का मौका नहीं मिला. सभी कारीगर काम मे पूरी तरह से मगन थे.

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    पुलिस के समक्ष ही चारों ने एक घंटे में चार पिस्तौल बनायी

    पुलिस के समक्ष ही चारों ने एक घंटे में चार पिस्तौल बनाकर तैयार किया. यह देख पुलिस दंग रह गई. इस इलाके में यह धंधा पिछले कई महीनों से चल रहा था. इस संबंध में मुशीर की पत्नी हिना परवीन ने बताया कि वह मुशीर की दूसरी पत्नी है. वह दो महीने पहले ही यहां आई है. उसने इस कार्य का विरोध किया था, लेकिन उसका पति हर बार मारपीट कर उसे शांत रहने के लिए कहता था.

    पुलिस देख भागने लगा आरोपी, दौड़ा कर पकड़ा

    JAMSHEDPUR NEWS: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सनातन संस्कृति की पहचान, दिनेश कुमार बोले- सेवा और समरसता का महापर्व

    पुलिस बल को आता देख मुशीर भागने लगा, पर जवानों से खदेड़ कर उसे पकड़ लिया. उसकी पत्नी को भी हिरासत में लिया गया. दंपती की निशानदेही पर फैक्ट्री में चार लोग हथियार बनाते मिले. पूछताछ के बाद पत्नी को छोड़ दिया गया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    4 people including the operator arrested artisans were busy making weapons Jharkhand: Illegal mini gun factory busted then the ATS team arrived
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सनातन संस्कृति की पहचान, दिनेश कुमार बोले- सेवा और समरसता का महापर्व

    July 16, 2026

    HAJIPUR NEWS: मऊ-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 22 जुलाई से चलेगी, सीवान-छपरा-हाजीपुर-बरौनी-झाझा रूट के यात्रियों को बड़ी राहत

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सनातन संस्कृति की पहचान, दिनेश कुमार बोले- सेवा और समरसता का महापर्व

    July 16, 2026

    HAJIPUR NEWS: मऊ-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 22 जुलाई से चलेगी, सीवान-छपरा-हाजीपुर-बरौनी-झाझा रूट के यात्रियों को बड़ी राहत

    July 16, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group