Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Income Tax Raid: आयकर की छापेमारी में बाबा ग्रुप के ठिकानों से मिले 1.25 करोड़ रुपये, भारी मात्रा में जेवरात बरामद
    Breaking News

    Jharkhand Income Tax Raid: आयकर की छापेमारी में बाबा ग्रुप के ठिकानों से मिले 1.25 करोड़ रुपये, भारी मात्रा में जेवरात बरामद

    News DeskBy News DeskJanuary 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. आयकर विभाग के छापेमारी में राइस किंग बाबा ग्रुप के ठिकानों से 1.25 करोड़ रुपये नकद मिले हैं। इसके अलावा विभिन्न ठिकानों से भारी मात्रा में जेवरात जब्त किए गए। बाबा ग्रुप की सभी संपत्तियों के मूल्य का आकलन किया जा रहा है। आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा (रांची) ने बीते गुरुवार को बाबा एग्रो और बाबा फुड प्रोसिंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के झारखंड और बिहार स्थित कु 45 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी। छापेमारी के दायरे में बाबा ग्रुप से जुड़े आढ़तिया (कमीशन एजेंट) के अलावा सीए, कंपनी के निदेशकों को भी शामिल किया गया था। छापेमारी के दूसरे दिन शुक्रवार को नकदी और जेवरात मिले हैं।

    अभी तक योगेश साहू के ठिकानों से 1.25 करोड़ रुपये बरामद किए जा चुके हैं। आयकर अधिकारियों का दल इस नकदी के स्रोत की जानकारी के लिए संबंधित लोगों से पूछताछ कर रहा है। दरअसल ग्रुप से जुड़े लोगों की ओर से इस नकदी का सही स्रोत नहीं बता पाने की वजह से इसे ग्रुप की अघोषित नकदी मानी जा रही है। छापेमारी के दौरान अन्य ठिकानों से मिली नकदी और कच्चे कागज पर किए गए व्यापार के मुद्दे पर भी संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। छापेमारी के दायरे में शामिल आढ़तिया और सीए सहित अकाउंटेंट से भी व्यापारिक गतिविधियों के सिलसिले में पूछताछ जारी है।

    Jamshedpur: टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों के वेतन में 25 हजार तक बढ़ोतरी, 7 साल के लिए समझौता लागू, बढ़ा हुआ वेतन सितंबर में, एरियर नवंबर में मिलेगा

    इस दौरान कुछ ठिकानों से भारी मात्रा में जेवरात भी मिले हैं। इसके मूल्य के आकलन के लिए जानकार बुलाए गए हैं। जेवरात के मूल्यांकन और स्रतों की जानकारी मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। आयकर टीम बाबा ग्रुप की अचल संपत्ति जैसा जमीन, मकान, फैक्ट्री सहित अन्य संपत्तियों का मूल्यांकन करा रही है।

    Weather: पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात गिरने से चार लोगों की मौत, अगले पांच दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    फिलहाल इस तरह की 10 संपत्तियों के मूल्यांकन के लिए सक्षम अधिकारियों के लगाया गया है। यह कार्रवाई कल भी जारी रह सकती है। इससे पूर्व छापेमारी के दौरान गया स्थित एक आढ़तिया के ठिकाने से भी शराब की बोतलें बरामद की गई हैं उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 में आयकर विभाग की ओर से की जाने वाली यह पहली छापेमारी है। यह कार्रवाई व्यापारियों की ओर से अपनी वास्तविक आमदनी छिपाकर टैक्स चोरी करने के मामले में की जा रही है

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    huge amount of jewellery recovered Jharkhand Income Tax Raid: Rs 1.25 crore recovered from Baba Group's premises during Income Tax raid Jharkhand Income Tax Raid: आयकर की छापेमारी में बाबा ग्रुप के ठिकानों से मिले 1.25 करोड़ रुपये भारी मात्रा में जेवरात बरामद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों के वेतन में 25 हजार तक बढ़ोतरी, 7 साल के लिए समझौता लागू, बढ़ा हुआ वेतन सितंबर में, एरियर नवंबर में मिलेगा

    June 27, 2026

    Weather: पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात गिरने से चार लोगों की मौत, अगले पांच दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    June 27, 2026

    NEET UG 2026: नीट यूजी की प्रोविजनल आंसर-की जारी, प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए देना होगा 200 रुपये शुल्क

    June 27, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों के वेतन में 25 हजार तक बढ़ोतरी, 7 साल के लिए समझौता लागू, बढ़ा हुआ वेतन सितंबर में, एरियर नवंबर में मिलेगा

    June 27, 2026

    Weather: पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात गिरने से चार लोगों की मौत, अगले पांच दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    June 27, 2026

    NEET UG 2026: नीट यूजी की प्रोविजनल आंसर-की जारी, प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए देना होगा 200 रुपये शुल्क

    June 27, 2026

    NML जमशेदपुर क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए तकनीक विकसित करेगा, साइमन इंडिया के साथ किया MOU

    June 27, 2026

    Jamahedpur: पोटका में ब्रेन मलेरिया से 3 बच्चों की मौत, कस्तूरबा स्कूल की छात्राओं समेत 9 नए मरीज मिले

    June 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group