
Chatra. झारखंड के चतरा जिले में एक महिला और उसकी बेटी के शव के पोस्टमार्टम के लिए उनके परिजनों से पांच हजार रुपये वसूलने के आरोपों की जांच के आदेश दिए गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, मां-बेटी की मौत जिले के भोज्या गांव में एक तालाब में डूबने से हुई थी।
उपायुक्त रवि आनंद ने बताया, ‘‘सदर अस्पताल में दोनों के पोस्टमार्टम के लिए एक सफाईकर्मी द्वारा शोक संतप्त परिवार से पांच हजार रुपये वसूले जाने की शिकायत सामने आने के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं।’’
उन्होंने कहा, मैंने सदर के अनुमंडल अधिकारी (एसडीओ) मोहम्मद ज़हूर आलम के नेतृत्व में चार-सदस्यीय समिति का गठन किया है और उसे 24 घंटे के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
