


Ranchi. भारत ने झारखंड से ब्रिटेन को 1.5 टन ताजा ‘आम्रपाली’ आम का निर्यात किया है। वाणिज्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी. ये आम झारखंड के सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड स्थित बेउरा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड से प्राप्त किये गये हैं.
यह एक पूर्ण महिला किसान उत्पादक कंपनी (एफपीसी) है, जो स्थानीय महिला किसानों को संगठित कर कृषि उत्पादन और विपणन का कार्य करती है. आमों की यह खेप चार जून को कोलकाता से ब्रिटेन के लिए रवाना की गयी. यह निर्यात झारखंड के कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने और महिला किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.



