Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Jharkhand: झारखंड के पत्रकारों के लिए पेंशन योजना लागू कराने में असफल रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
    Bihar

    Jharkhand: झारखंड के पत्रकारों के लिए पेंशन योजना लागू कराने में असफल रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    News DeskBy News DeskOctober 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    हरियाणा,तमिलनाडु, तेलंगाना,पश्चिम बंगाल,केरल और छत्तीसगढ़ के तर्ज पर झारखंड के पत्रकारों को भी पेंशन योजना का लाभ का सपना दिखाने वाले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कभी गंभीर नहीं दिखे.

    ज्ञात हो कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विभिन्न पत्रकार संगठनों को आश्वस्त किया था कि वे जल्द ही झारखंड के पत्रकारों को पेंशन योजना का लाभ दिलाएंगे. इसे लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने  झारखंड सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश भी दिया था.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्रकारों को कहा था कि वे राज्य में कार्यरत वैसे पत्रकार, जो अवकाश प्राप्त हो गये हैं या अवकाश प्राप्त होनेवाले हैं, उनके लिए यथाशीघ्र झारखंड सरकार, पेंशन की योजना लाने जा रही है.

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन सभी राज्य जहां पत्रकार पेंशन योजना लागू है, की पत्रकार पेंशन योजनाओं को मंगा कर एक बेहतरीन पत्रकार पेंशन योजना बनाने का निर्देश दिया था, ताकि अवकाश ग्रहण करने के बाद पत्रकारों को भी जीवनयापन के लिए पेंशन मिल सके.

    मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद झारखंड का सूचना एवं जनसंपर्क विभाग प्रस्ताव तैयार करने में असफल रहा. मुख्यमंत्री के सख्त आदेश के बावजूद विभागीय अधिकारी इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई करने में अब तक असफल रहे,जिस कारण पत्रकारों के लिए पेंशन योजना लागू नहीं हो सकीं और रिटायर पत्रकारों को इसका लाभ नहीं मिल सका.

    वहीं दूसरी ओर भारत के कई प्रदेशों में अपने-अपने राज्य के मीडिया कर्मियों को वित्तीय सहायता देने के लिए पेंशन योजना की शुरुआत भी की जा चुकी है, जिसके तहत पत्रकारों को अवकाश ग्रहण करने के बाद पेंशन स्वरूप 6000 या उससे अधिक राशि प्रति माह उपलब्ध कराई जाती है.

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    कई राज्य सरकार का मानना है कि पत्रकार देशभर में लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ है. ऐसे में समाज को जागरूक करने वाले पत्रकार को आर्थिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसलिए पत्रकार पेंशन योजना की शुरुआत भी की गई है.

    कुमार मनीष,9852225588

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jharkhand jharkhand ke mukhyamantri hemant soren jharkhand ke mukhyamantri hemant soren nahi lagu kara paye patrakar pension yojna jharkhand patrakar pension yojna
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group