Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»झारखंड के ऊर्जा सचिव अविनाश कुमार ने पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में नीलाम पत्रवाद, राजस्व संग्रहण एवं विद्युतीकरण की समीक्षा कर दिए आवशयक दिशा-निर्देश
    Breaking News

    झारखंड के ऊर्जा सचिव अविनाश कुमार ने पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में नीलाम पत्रवाद, राजस्व संग्रहण एवं विद्युतीकरण की समीक्षा कर दिए आवशयक दिशा-निर्देश

    News DeskBy News DeskJuly 16, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    झारखंड के ऊर्जा सचिव अविनाश कुमार ने पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में नीलाम पत्रवाद, राजस्व संग्रहण एवं विद्युतीकरण की समीक्षा कर दिए आवशयक दिशा-निर्देश

    झारखंड के ऊर्जा सचिव सह ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी और जे.बी.वी.एन.एल के एमडी अविनाश कुमार द्वारा जिला उपायुक्त  विजया जाधव, उप विकास आयुक्त प्रदीप प्रसाद तथा बिजली विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।

    RAILWAY NEWS: ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत RPF डोंगरगढ़ की बड़ी कार्रवाई, टाटा-इतवारी एक्सप्रेस में ₹1.56 लाख की चोरी का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार

    बैठक में नीलाम पत्रवाद(Certificate Case), राजस्व संग्रहण एवं विद्युतीकरण की बिंदुवार गहन समीक्षा की गई। ऊर्जा सचिव द्वारा प्रति माह कम से कम 10 मामले नीलाम पत्रवाद के निष्पादन का निर्देश दिया गया, उन्होने कहा कि नीलाम पत्र पदाधिकारी इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। राजस्व संग्रहण की समीक्षा के क्रम में वैसे फीडर जहां राजस्व संग्रहण कम हो रहा इसकी जानकारी ली गयी। उन्होंने कहा कि समय पर लोग बिजली बिल का भुगतान करें इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित करें। उन्होने बिजली चोरी रोकने एवं राजस्व संग्रहण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि राजस्व संग्रहण व्यवस्था का अहम हिस्सा है, इसपर विशेष ध्यान रखें। बिजली चोरी करने वालों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई करने तथा उपभोक्ताओं को समय पर बिल मिले इसे सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । उन्होने कहा कि उपभोक्ता बिजली चाहते हैं, तो उन्हें बिल का भुगतान करना ही होगा । कहा कि विद्युत विभाग उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित है तथा तत्परता से इसपर कार्य किया जा रहा है । ऊर्जा सचिव द्वारा मॉनसून में निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके इसके लिए भी सभी कार्यपालक अभियंता को तत्पर रहना का निर्देश दिया गया ।

    जिले के 13 स्कूलों में बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो पाने को लेकर ऊर्जा सचिव द्वारा नाराजगी जाहिर की गई। उन्होने कहा कि कितना ही दुर्गम क्षेत्र क्यों न हो वहां बिजली पहुंचे ये सुनिश्चित करें। उन्होने स्पष्ट निर्देश दिए गए कि एक भी गांव-टोला, स्कूल या आंगनबाड़ी केंद्र विद्युतीकरण से वंचित नहीं रहने चाहिए । ऊर्जा सचिव द्वारा RDSS के तहत विद्यालयों में जल्द विद्युतीकरण कराने का निदेश दिया गया। जहां जहां ट्रांसफार्मर की जरूरत है, उसकी मैपिंग करें और विशेष रूप से मॉनसून में ट्रांसफार्मर रिजर्व रखें ।

    बैठक में जीएम विद्युत श्रवण कुमार, अधीक्षण अभियंता  दीपक कुमार, कार्यपालक अभियंता मानगो प्र.  विशाल कुमार, जमशेदपुर प्र.  सुब्रत बनर्जी, घाटशिला प्र.  अनूप कुमार बिहारी, विद्युत विभाग के सर्टिफिकेट पदा.  शीला एवं महेश्वर कुमार मौजूद रहे।

    JAMSHEDPUR NEWS: पीपुल्स एकेडमी में कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम, फ्रेशर्स वेलकम समारोह में झलकी प्रतिभा

    कुमार मनीष, 9852225588

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand/urja sachiv
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    RAILWAY NEWS: ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत RPF डोंगरगढ़ की बड़ी कार्रवाई, टाटा-इतवारी एक्सप्रेस में ₹1.56 लाख की चोरी का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार

    July 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पीपुल्स एकेडमी में कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम, फ्रेशर्स वेलकम समारोह में झलकी प्रतिभा

    July 1, 2026

    Jamshedpur News :बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सरयू राय का बड़ा ऐलान, 3 जुलाई को ‘जमशेदपुर बंद’, 2 को निकलेगा मशाल जुलूस

    July 1, 2026
    Recent Post

    Patna Charlapalli Special Train :रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन के परिचालन में हुआ 31 जुलाई तक विस्तार

    July 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिला कांग्रेस का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल, हर स्तर पर न्याय दिलाने का भरोसा

    July 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group