Ranchi. शराब घोटाले मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी ने आईएएस विनय चौबे पर दबिश दी है. उनसे लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. विनय चौबे उत्पाद विभाग के तत्कालीन सचिव थे. उनके कार्यकाल में कथित तौर पर शराब घोटाला हुआ. छत्तीसगढ़ में जो शराब घोटाला हुआ था, उसमें आरोप है कि रायपुर में स्थित एक सिंडिकेट ने नकली होलोग्राम का उपयोग कर झारखंड में शराब की आपूर्ति की और इस प्रकार करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया.

इससे पहले अप्रैल 2023 में शराब घोटाले को लेकर आईएएस विनय चौबे और कर्ण सत्यार्थी ने ईडी के रायपुर कार्यालय में अपना बयान दर्ज कराया