Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Liquor Scam : IAS अधिकारी विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की 9 जून तक बढ़ायी न्यायिक हिरासत

Ranchi. शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे और तत्कालीन संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह सहित पांच आरोपितों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) कोर्ट में मंगलवार को हुई. कोर्ट ने इन सभी आरोपितों की न्यायिक हिरासत की अवधि 9 जून तक के लिए बढ़ा दी है. विनय चौबे की ओर से उनके वकील ने रिम्स में उनसे मिलने की अनुमति एसीबी कोर्ट से मांगी, कोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई के बाद अनुमति प्रदान कर दी है. इससे पूर्व एसीबी की टीम ने विनय कुमार चौबे और गजेंद्र सिंह को दो दिनों की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद एसीबी कोर्ट में प्रस्तुत किया था, इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था. बीमार रहने के कारण विनय चौबे रिम्स में इलाजरत है.

20 मई को हुई थी गिरफ्तारी

20 मई को विनय चौबे और तत्कालीन संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को करीब 38 करोड रुपये के शराब घोटाला मामले में एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया था. छत्तीसगढ़ में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद रांची एसीबी ने मामले में वर्ष 2024 में प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज करते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी. इस मामले में अबतक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

Exit mobile version