Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand LPG Crisis: झारखंड में घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी आपूर्ति की कमी, जीएसटी राजस्व का भी नुकसान, विधानसभा में बोले वित्त मंत्री
    Breaking News

    Jharkhand LPG Crisis: झारखंड में घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी आपूर्ति की कमी, जीएसटी राजस्व का भी नुकसान, विधानसभा में बोले वित्त मंत्री

    News DeskBy News DeskMarch 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि राज्य में घरेलू और व्यावसायिक दोनों प्रकार की एलपीजी आपूर्ति की कमी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे घरों की रसोई के साथ-साथ होटल, कैंटीन और रेस्तरां जैसे व्यवसाय भी प्रभावित होने की संभावना है। किशोर ने कहा कि एलपीजी आपूर्ति में कमी के चलते राज्य के खजाने को जीएसटी राजस्व का नुकसान हुआ। एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य में घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति में समस्याएं उत्पन्न हुई हैं। उन्होंने सदन को सूचित किया, ‘शहरी उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस सिलेंडर रिफिल बुकिंग की अवधि 15 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है, जबकि ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए इसे 45 दिन कर दिया गया है।

    सोलह मार्च तक, आईओसीएल, एचपीसीएल और बीपीसीएल के पास लंबित रिफिल बुकिंग की संख्या 3.27 लाख है। राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि पहले बुकिंग के 48 घंटों के भीतर सिलेंडर डिलीवरी की जाती थी, जिसे अब घरेलू उपभोक्ताओं के लिए तीन से चार दिनों तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘सरकार इस बात से इनकार नहीं कर सकती कि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का झारखंड में एलपीजी की स्थिति पर पहले से ही नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, और आने वाले दिनों में ये प्रभाव और भी तीव्र होने की संभावना है।

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    मंत्री ने बताया कि 14 मार्च को राज्य के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में तेल कंपनियों के अधिकारियों ने कहा था कि झारखंड की वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की आवश्यकता 2,273.11 मीट्रिक टन प्रति माह है। उन्होंने तेल कंपनियों के हवाले से बताया कि केंद्र के हालिया निर्देश के अनुसार, कुल वाणिज्यिक गैस आवश्यकता में 80 प्रतिशत की कटौती की गई है। उन्होंने कहा, ‘इसका मतलब है कि झारखंड को अपनी कुल आवश्यकता 2,273.11 मीट्रिक टन के मुकाबले प्रति माह केवल 454.6 मीट्रिक टन वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति प्राप्त होगी। इस तरह राज्य को 1,818.51 मीट्रिक टन की कमी रहेगी।

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Finance Minister said in the Assembly. Jharkhand LPG Crisis: Shortage of domestic and commercial LPG supply in Jharkhand Jharkhand LPG Crisis: झारखंड में घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी आपूर्ति की कमी loss of GST revenue as well जीएसटी राजस्व का भी नुकसान विधानसभा में बोले वित्त मंत्री
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026
    Recent Post

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group