Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: झारखंड के स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, राज्य के 143 डॉक्टरों को सेवा से किया बर्खास्त, इसमें 57 डॉक्टर विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ
    Breaking News

    Jharkhand: झारखंड के स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, राज्य के 143 डॉक्टरों को सेवा से किया बर्खास्त, इसमें 57 डॉक्टर विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ

    News DeskBy News DeskJuly 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.स्वास्थ्य विभाग ने 143 डॉक्टरों की सेवा समाप्त कर दी है. इन डॉक्टरों  को सरकार ने वर्ष 2020 और 2023 में जारी विज्ञापन के आलोक में जेपीएससी द्वारा की गयी अनुशंसा पर नियुक्त किया था. सरकार द्वारा इन्हें  विभिन्न सरकारी अस्पतालों में पदस्थापित किया गया था,  लेकिन इनमें से किसी ने भी अपने पद पर योगदान नहीं दिया था. डॉक्टरों द्वारा  योगदान नहीं दिये जाने के कारण राज्य में  स्वास्थ्य सेवा बाधित हो रही थी. सरकार के रिकॉर्ड में अस्पताल में डॉक्टरों के पद भरे हुए नजर आते थे, लेकिन वास्तव में इनमें से कोई डॉक्टर ने अपने पद पर योगदान नहीं दिया था. मामले की जांच और सीएम की सहमति के बाद इनकी सेवा समाप्त कर दी गयी है.

    इसमें 57 डॉक्टर विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ थे. वे रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, पूर्वी-पश्चिम सिंहभूम, जामताड़ा, दुमका, देवघर, चतरा, धनबाद, पाकुड़, गुमला, चाईबासा, खूंटी, गढ़वा, गिरिडीह और गोड्डा जैसे जिलों के निचले क्रम के अस्पतालों में तैनात थे. लंबे समय तक बिना अनुमति और सूचना के अनुपस्थित रहने के कारण उनकी नियुक्ति रद्द कर दी गयी है. विभाग ने उनकी नियुक्ति अधिसूचना को भी विलोपित कर दिया है, ताकि रिक्त पदों पर नए डॉक्टरों की भर्ती करायी जा सके और आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें. यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

     इन  57 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सेवा समाप्त
    जिन 57 स्पेशिलिस्ट डॉक्टरों की सेवा समाप्त की गयी है, उनमें सूर्य कुमार, रोमा प्रसाद, नौशाद आलम, शहदाब असफी, नीलू सिंह, रंजीत गुप्ता, अरविंद कुमार, मो जुनैद, मोबिन कारीकाजी, नितिश कुमार, रविकांत, अनिल पाठक, अनिश कुमार गांधी, मनीष कुमार, राकेश रंजन, श्यामानंद सिंह, अर्पणा सरदार, एश्तेशामुल हसन, अभिषेक जायसवाल, चंदेवर मंगेश महादेव, हरीश बास्के, धीरज कुमार, गोरा चांद, दीपक प्रसाद साव, सुमन देवरी, कुमार हेमंत सौरभ, ममता एन कुजूर शामिल हैं.
    साथ ही बशिष्ठ नारायण, चंदन वर्णवाल, रितेश कुमार, प्रीति   प्रसाद, राम प्रसाद यादव, अनन्या घोष, अनुज कुमार, कुमारी प्रिय़ा, मुर्तजा अली, रवि शंकर, मनीषा थापा, राजेंद्र कुमार पाहन, स्वाति कुमारी, ऋचा वर्मा, अभिमन्यु पाठक, प्रियंका कुमारी, अभय यादव, दीपक राम, नेहा कुमारी, रूपा घोष, नवीन सिन्हा, कुमार असीम, कुंदन कुमार सिंह, सैयद फजल करीम, रंजीत कुमार, विशाल कुमार खंडवा, आलोक कुमार, विक्रम कांडेय़ान, प्रेरणा सिंह की सेवा भी समाप्त की गयी है.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    86 सामान्य डॉक्टरों की सेवा समाप्त
    86 सामान्य डॉक्टरों  में  सरिता तिग्गा, उत्तम कुमार, नौशीन सादा, रजनी बाला, कुमारी अंकिता, इंद्रभूषण सिंह, सौम्या पात्रा, अभिमन्यू साकेत, साक्षी एसपी अर्शा, निधि रंजन, चारू, कृति किरण, प्रज्ञा, आयुष पांडेय, अनिका कुजूर, सुषमा कुमारी, खुशबू चौरसिया, विभूति कुजूर, देवप्रिया घोष, विजेंद्र यादव, अतहर रजा, आकाश कुमार, अभिजीत आनंद, एश्वर्या दांडपत,गुंजन उपाध्याय, अर्चित कुमार, सुरभजीत, इफात रसूल, उपाधि जैन, अमित सक्सेना, मनोज कुमार, प्रेम प्रकाश, नेहा कुमारी, चंदन वर्णवाल, सुजित आनंद, शिवम गुप्ता, उमेश चंद्रा, कृष्ण कुमार रजक, शऱीफ रजा, ऋतिक झा, सुयश कुमार शामिल हैं. साथ ही अनुभि, ऋषभ शर्मा, तनिष्का बरवार, प्रियंका हेरेंज, नंदिनी चौधरी, खुशबू राज,  रूचिका विनय मोहन, नमिता सिंह, ऋतु केरकेट्टा, मो तौहिद, प्रीति कुमारी, अनुप्रिया आंद, अंकित अभिषेक, गौतम कुमार, कुमार अपूर्वम, विनित कुमार, नौशीन सादा, निशु कुमारी, जासमिन एंजल टोप्पो, सोनम सरिता, आदित्य आनंद, अली जैद अनवर, प्रसन्नजीत अधिकारी, आदित्य राज, अलका नाग, प्रियल आनंद, अभिनित सिद्धार्थ, अनु जायसवाल, प्रिया कुमारी, प्रियांश रानी,श्रेजा कृष्णा, सचिन कुमार, रेणु प्रसाद, अंजली टूडू, विश्वजीत करूणामय, वर्षा रानी, ममता कुमारी, अभिलाषा मन्ना, आयुष प्रसाद, प्रिया मिश्रा, आरती बेसरा, अमन कुमार,चंडी दास मल्लिक, सबिता बास्के, अर्चना कुमारी की सेवा भी  समाप्त की गयी है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    143 doctors of the state were dismissed from service Jharkhand: Major action by the Health Department out of which 57 doctors were experts in various subjects.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group