Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»झारखंड में भी आईएएस-आईपीएस सेवा के अधिकारियों को अब नेता बनना,भाने लगा
    Headlines

    झारखंड में भी आईएएस-आईपीएस सेवा के अधिकारियों को अब नेता बनना,भाने लगा

    News DeskBy News DeskMay 22, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    ये प्रशासनिक अधिकारियो को भी लोकतांत्रिक ताकतों का एहसास है,तभी तो ये अधिकारी नौकरी छोड़कर चुनाव लड़ने के लिए अलग-अलग राजनीतिक दलों के दामन थाम रहे हैं।

    आईएसए-आईपीएस अधिकारियों के चुनावी राजनीति में
    सक्रिय होने के बाद राज्य की राजनीति में क़यास लगाए जा रहे हैं कि अब अगला बारी किसका है?

    Jharkhand: मां-बेटी के शव पोस्टमार्टम के लिए 5000 रुपये वसूलने के आरोप की जांच के आदेश

    आईपीएस अधिकारियों के अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का राजनीतिक दलों में शामिल होने का सिलसिला भी जारी हो गया है।

    झारखंड में सबसे पहले साल 2004 में डॉ रामेश्वर उरांव आईपीएस की नौकरी छोड़ लोहरदगा से कांग्रेस की टिकट से लोकसभा चुनाव जीते,परंतु 2009 में चुनाव हार गए। 2009 में ही कोडरमा लोकसभा से बसपा की टिकट पर आईएएस अधिकारी सभापति कुशवाहा चुनाव लड़े लेकिन हार गए। वही तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी डॉ अजय कुमार 2010 में जमशेदपुर उपचुनाव झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर लड़े और चुनाव जीत गए। इसी तरह पूर्व डीजीपी आईपीएस बी डी  राम भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उत्तरे और जीते । पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी अरुण उरांव ने भी नौकरी छोड़े राजनीति में प्रवेश कर गए हैं। अरुण उरांव के पिता बंदी उरांव भी आईपीएस की नौकरी छोड़ राजनीति में आए थे। आईएएस विनोद किस्टोपा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर राजनीतिक दलो में शामिल हो गए हैं। चर्चित आईएएस अधिकारी मुख्तार सिंह एवं जेबी तुबिद भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। आईएएस अधिकारी विमल कीर्ति सिंह की भी राजनीति मे आने को लेकर चर्चा है। वहीं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ चौधरी नौकरी छोड़ बाबूलाल मरांडी के पार्टी झारखंड विकास मोर्चा में शामिल हुए थे । आईपीएस लक्ष्मण प्रसाद रिटायरमेंट के बाद राजनीतिक दलों के दामन थाम लिए हैं और कितने आने के लिए राजनीति में बेताब दिख रहे हैं।

    Jindal Steel : जिंदल स्टेनलेस स्टील खुदरा बाजार में उतरी, निर्माण क्षेत्र में बढ़ाया दायरा

    आईएएस-आईपीएस को राजनीति में आने को लेकर कई लोगों का अपना अपना अलग विचार और मंतव्य है। कुछ लोगों का मानना है कि राजनीतिक दलों में नेतृत्व कमजोर होने के कारण आला अधिकारी पद और छवि के बूते पार्टियों में ऊंच जगह पा लेते हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि नौकरशाही के राजनीति में बढ़ती दिलचस्पी भी आने का एक कारण हो सकता है। वही कुछ अधिकारी मौका देखकर यह राह चुन लेते हैं,और जनप्रतिनिधियों का विकल्प बन जाते हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि रिटायरमेंट के बाद राजनीति में आना कुछ लोगों का सुनियोजित होता है। जबकि कुछ लोगों का मंतव्य है कि सरकारी सेवकों की राजनीति में प्रवेश, का मतलब है कि उन्हें भी लोकतांत्रिक ताकतों का एहसास है।
    खैर जो भी हो लेकिन आज राजनीति में आईएएस आईपीएस के प्रवेश कहीं ना कहीं लोगों को बहुत कुछ संकेत कर रहे हैं।
    ए के मिश्र

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand political
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: मां-बेटी के शव पोस्टमार्टम के लिए 5000 रुपये वसूलने के आरोप की जांच के आदेश

    April 20, 2026

    Jindal Steel : जिंदल स्टेनलेस स्टील खुदरा बाजार में उतरी, निर्माण क्षेत्र में बढ़ाया दायरा

    April 20, 2026

    Jharkhand: सरकारी अस्पतालों में कैंसर जांच मुफ्त होगी, इलाज की सुविधाओं का विस्तार करने का भी फैस

    April 20, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: मां-बेटी के शव पोस्टमार्टम के लिए 5000 रुपये वसूलने के आरोप की जांच के आदेश

    April 20, 2026

    Jindal Steel : जिंदल स्टेनलेस स्टील खुदरा बाजार में उतरी, निर्माण क्षेत्र में बढ़ाया दायरा

    April 20, 2026

    Jharkhand: सरकारी अस्पतालों में कैंसर जांच मुफ्त होगी, इलाज की सुविधाओं का विस्तार करने का भी फैस

    April 20, 2026

    TATA WORKES UNION NEWS: संविधान से उपर है टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री पदाधिकारी! ग्रेड रिवीजन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर व्हाट्सएप ग्रुप से एग्जिट होने वाले TWU डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश कुमार सिंह अब ड्यूटी रिलीज़ और यूनियन की कार जैसी सुविधाएं भी छोड़ेंगे: अरविंद पांडे

    April 20, 2026

    Hot Weather School Timing Change : बढती गर्मी को लेकर सरकार ने बदला स्कूलों का समय, 8 तक की कक्षाएं सुबह 11:30 बजे तक, 09 से 12 तक की कक्षाएं 12:00 बजे तक चलेंगी

    April 20, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group