Site icon Lahar Chakra

Jharkhand : विधायक जयराम महतो की तबीयत अचानक बिगड़ी, सभी कार्यक्रम किए रद्द

BOKARO : विधायक जयराम महतो की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. उन्होंने खुद फेसबुक पर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की. महतो ने बताया कि लगातार दौरे और कार्यक्रमों की वजह से उनकी सेहत पर असर पड़ा है. जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पांच दिन पूर्ण विश्राम की सलाह दी है. महतो ने लिखा कि जनता के आशीर्वाद से वे धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं, लेकिन फिलहाल आराम करना जरूरी है.

महतो ने स्पष्ट किया कि अगले चार-पाँच दिन वे किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे. सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. उन्होंने जनता से अपील की कि किसी समस्या की स्थिति में पार्टी के जिलाध्यक्ष या प्रत्याशियों से संपर्क करें. साथ ही असुविधा के लिए खेद भी जताया.

विधायक के अस्वस्थ होने की खबर आते ही समर्थक सोशल मीडिया पर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं. महतो ने अपनी पोस्ट को “संघर्ष जारी है”

Exit mobile version