Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Naxal: नक्सल ठिकाने से एक एके-56 राइफल, दो मैगजीन और 90 कारतूस बरामद, पेड़ के नीचे छिपाकर रखे गए थे सभी हथियार
    Breaking News

    Jharkhand Naxal: नक्सल ठिकाने से एक एके-56 राइफल, दो मैगजीन और 90 कारतूस बरामद, पेड़ के नीचे छिपाकर रखे गए थे सभी हथियार

    News DeskBy News DeskJuly 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Latehar.  झारखंड पुलिस ने लातेहार जिले में माओवादियों के एक ठिकाने से हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी रवींद्र गंझू से मिली सूचना के आधार पर एक एके-56 राइफल, दो मैगजीन और 90 कारतूस बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हथियार और कारतूस जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के वनक्षेत्र में एक पेड़ के नीचे छिपाकर रखे गए थे।

    प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन की क्षेत्रीय समिति सदस्य रवींद्र गंझू को 13 जुलाई को चंदवा क्षेत्र के हेल्सा गांव से गिरफ्तार किया गया था। उस पर 18 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, 43 वर्षीय माओवादी पर झारखंड में सुरक्षाबलों पर हुए कई घातक हमलों में शामिल होने का आरोप है, जिनमें कम से कम 16 सुरक्षाकर्मियों की मृत्यु हुई थी।

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    लातेहार के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) संदीप कुमार ने बताया, “गिरफ्तारी के दिन उसके पास से एक अन्य एके-56 राइफल बरामद की गई थी। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गंझू ने कई अन्य बड़ी घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    झारखंड सरकार ने उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था, जबकि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने उस पर तीन लाख रुपये का इनाम रखा था। गंझू विभिन्न थानों में दर्ज 154 मामलों में वांछित था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वह 22 नवंबर, 2019 को लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों पर घात लगाकर किए गए हमले में कथित रूप से शामिल था, जिसमें चार जवानों की मौत हुई थी। इसके अलावा, वह सात जनवरी, 2013 को इसी जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के कटिया में सुरक्षाबलों पर हुए हमले में भी वांछित था जिसमें 12 जवानों की मृत्यु हो गई थी और 14 घायल हुए थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    and 90 cartridges recovered from a Naxal hideout; all weapons had been concealed beneath a tree. Jharkhand Naxal: An AK-56 rifle Jharkhand Naxal: नक्सल ठिकाने से एक एके-56 राइफल two magazines दो मैगजीन और 90 कारतूस बरामद पेड़ के नीचे छिपाकर रखे गए थे सभी हथियार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    July 21, 2026

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    July 21, 2026

    Chaibasa: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल का गार्डवॉल तोड़ते हुए 15 फीट नीचे नाले में गिरी

    July 21, 2026
    Recent Post

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    July 21, 2026

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    July 21, 2026

    Chaibasa: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल का गार्डवॉल तोड़ते हुए 15 फीट नीचे नाले में गिरी

    July 21, 2026

    Saraikela: सहकारिता बैंक की सरायकेला शाखा से जुड़े 50 करोड़ लोन घोटाला मामले में व्यवसायी संजय कुमार डालमिया को हाई कोर्ट से राहत

    July 21, 2026

    Jharkhand: सात स्कूली छात्र 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर झुलसे, दो की मौत

    July 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group