Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Naxal Encounter: गुमला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में JJMP के तीन नक्सली ढेर, एके-47, दो इंसास सहित ढेरों हथियार बरामद
    Breaking News

    Jharkhand Naxal Encounter: गुमला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में JJMP के तीन नक्सली ढेर, एके-47, दो इंसास सहित ढेरों हथियार बरामद

    News DeskBy News DeskJuly 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Gumla. गुमला जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच शनिवार को हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मारे गए तीनों नक्सली जेजेएमपी से संबंधित थे. जेजेएमपी भाकपा (माओवादी) से अलग हुआ समूह है.उन्होंने बताया कि सुबह घाघरा क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी. मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने तीनों उग्रवादियों के शव बरामद कर लिए हैं. घटनास्थल से एक एके-47 राइफल और दो इंसास राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए.

    गुमला एसपी हारिश बिन जमां ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी संगठन के उग्रवादी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं और घाघरा के जंगल में इकट्ठा हुए हैं. सूचना के आधार पर जिला पुलिस और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने एक विशेष अभियान चलाया. लावादाग जंगल में जैसे ही सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने तीन उग्रवादियों को ढेर कर दिया. हालांकि, इस दौरान अन्य उग्रवादी घने जंगलों का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे. मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. झारखंड पुलिस के महानिरीक्षक (अभियान) माइकल एस. राज ने बताया कि अभियान अभी भी जारी है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    15 जुलाई को बोकारो में मारे गये थे तीन नक्सली
    इससे पहले, 15 जुलाई को बोकारो जिले के गोमिया थाना अंतर्गत बिरहोरडेरा जंगल में भाकपा माओवादी उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच लाख के इनामी नक्सली कुंवर मांझी समेत दो नक्सलियों को मार गिराया था, जबकि इस कार्रवाई में कोबरा 209 बटालियन का एक जवान शहीद हो गया था. एक नक्सली वर्दी में, जबकि दूसरा साधारण कपड़ों में था.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    इस वर्ष अब तक 22 नक्सलियों को मार गिराया
    उल्लेखनीय है कि झारखंड पुलिस ने इस वर्ष राज्य को नक्सलमुक्त करने का लक्ष्य तय किया है. झारखंड में 2025 की शुरुआत से अब तक पुलिस ने 22 नक्सलियों को मार गिराया है. इस दौरान 115 हथियार, 8591 गोलियां, 176.5 किलो विस्फोटक और 4,51,047 रुपये नक्सलियों से जब्त किए गए, जो उन्होंने लेवी के रूप में वसूले थे. साथ ही, 179 आईईडी को खोजकर निष्क्रिय किया गया. यह नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Naxal Encounter: Three JJMP Naxalites killed in an encounter with security forces in Gumla Jharkhand Naxal Encounter: गुमला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में JJMP के तीन नक्सली ढेर many weapons including AK-47 two INSAS recovered एके-47 दो इंसास सहित ढेरों हथियार बरामद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group