Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Naxal: नक्सली मुकेश गंजू गिरफ्तार, वन रक्षा समिति’ के सदस्य की हत्या, आगजनी समेत कई मामलों में था वांटेड

Latehar. झारखंड के लातेहार जिले में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के 32 वर्षीय सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। लातेहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस दल ने चंदवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बाजरीमारी-बेलगरहा में छापा मारा और बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा, हमने मुकेश गंजू को गिरफ्तार किया है, जो प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के क्षेत्रीय समिति सदस्य माओवादी रविंद्र गंजू का करीबी सहयोगी है। लातेहार, लोहरदगा, गुमला और अन्य जिलों के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ नौ आपराधिक मामले लंबित हैं।’

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी पर 2022 में चंदवा थाना क्षेत्र के कठपुलिया के पास और 2023 में लापरा पुल पर हुई आगजनी की घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। गौरव ने बताया कि वह जमुआरी गांव में ‘वन रक्षा समिति’ के सदस्य प्रद्युम्न यादव की 2023 में हुई हत्या के मामले में भी वांछित था।

Exit mobile version