Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Jharkhand News: स्कूटी सवार मां-बेटे की हाइवा से कुचल कर मौत, घंटों जाम रही सड़क, हजारीबाग-बड़कागांव पथ पर स्थित शंकरपुर गांव की घटना
Crime

Jharkhand News: स्कूटी सवार मां-बेटे की हाइवा से कुचल कर मौत, घंटों जाम रही सड़क, हजारीबाग-बड़कागांव पथ पर स्थित शंकरपुर गांव की घटना

News DeskBy News DeskNovember 26, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Hazaribagh. हजारीबाग-बड़कागांव पथ पर स्थित शंकरपुर गांव में हाइवा के धक्के से स्कूटी सवार मां-बेटे की मौत हो गयी. नौ वर्षीय पुत्र अमर की मौत घटनास्थल पर हो गयी, जबकि मां ललिता देवी (40 वर्ष) की मौत शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गयी. मृत अमर डीपीएस स्कूल में कक्षा चौथी का छात्र था. यह घटना सोमवार की दोपहर 2.30 बजे की है. स्थानीय लोगों ने हाइवा के चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. मृतक के पिता नंदकिशोर साव जिला पुलिस बल में कार्यरत है, जो वर्तमान में कोडरमा जिला में पदस्थापित हैं.

घटना के बाद आसपास के लोग सड़क पर उतर आये और जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी. देर शाम तक सड़क जाम थी. लोगों का कहना था कि इस मार्ग पर बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक लगायी जाये. बड़कागांव से प्रतिदिन हजारों मालवाहक व कोयला लदे हाइवा व ट्रक धड़ल्ले से चलते हैं. आये दिन इस मार्ग मे दुर्घटनाएं हो रही हैं. सदर एसडीओ अशोक कुमार, डीएसपी अमित कुमार लोगों को मनाने की कोशिश कर रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही नवनिर्वाचित सदर विधायक प्रदीप प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

स्कूल से छुट्टी के बाद पुत्र को स्कूटी से लेकर घर जा रही थी

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

महिला ललिता देवी स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने पुत्र को लेकर स्कूटी से अपने घर कटकमदाग थाना क्षेत्र के छविनगर जा रही थी. इसी क्रम में हाइवा ने स्कूटी में पीछे से धक्का मार दिया, जिससे मां-बेटा सड़क पर गिर गये और हाइवा ने दोनों को कुचल दिया.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

Jharkhand SIR: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया जारी, 31 अक्तूबर तक अंतिम मौका

October 17, 2026
Recent Post

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026

Jharkhand SIR: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया जारी, 31 अक्तूबर तक अंतिम मौका

October 17, 2026

Jharkhand: सहायक जेलर के 84 पदों के लिए 56,304 दावेदार, 28 अक्टूबर से फिजिकल टेस्ट, 13 नवंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group