Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand News: मंत्री से वार्ता के बाद मनरेगाकर्मियों की हड़ताल समाप्त, 77 दिनों से थे हड़ताल पर, सोमवार से लौटेंगे काम पर
    Headlines

    Jharkhand News: मंत्री से वार्ता के बाद मनरेगाकर्मियों की हड़ताल समाप्त, 77 दिनों से थे हड़ताल पर, सोमवार से लौटेंगे काम पर

    News DeskBy News DeskOctober 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.राज्य भर के मनरेगाकर्मियों की 77 दिनों से चल रही हड़ताल समाप्त हो गयी है. सोमवार से सारे मनरेगाकर्मी काम पर लौट जायेंगे. ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी से बीती रात वार्ता के बाद मनरेगाकर्मियों ने यह फैसला लिया. झारखंड मनरेगा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जॉन पीटर बागे ने बताया कि सभी मांगों पर सकारात्मक वार्ता हुई. वहीं ग्रेड पे के बाबत मंत्री ने विचार कर आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. इसके बाद सारे मनरेगाकर्मी काम पर लौटने पर सहमत हुए.
    मंत्री ने मनरेगाकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का आश्वासन दिया है. उनका मानदेय 30 प्रतिशत बढ़ेगा. इस तरह प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी से लेकर इंजीनियर व रोजगार सेवकों का मानदेय बढ़ जायेगा. वहीं यात्रा भत्ता 1500 रुपये दिये जायेंगे. सामाजिक सुरक्षा के तहत 20 लाख का प्रावधान किया जायेगा. मनरेगाकर्मियों का स्वास्थ्य बीमा पांच लाख रुपये किया जायेगा. मंत्री ने यह आश्वासन दिया कि हड़ताल अवधि का मानदेय भी कर्मियों को दिया जायेगा. वहीं हड़ताल पर रहने वाले कर्मियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जायेगी. मनरेगाकर्मियों की हड़ताल की वजह से राज्य में मनरेगा का काम ठप हो गया था. वहीं मजदूरों को रोजगार भी नहीं मिल पा रहा था. रोजगार घट कर काफी कम हो गया था. योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा था.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand News: MNREGA workers' strike ends after talks with the minister were on strike for 77 days will return to work from Monday
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group