Lahar Chakra

Jharkhand News :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से नव पदस्थापित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मुलाकात

रांची।

हेमन्त सोरेन से आज रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में नव पदस्थापित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों ने अपनी नई जिम्मेदारियों को लेकर मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

कई जिलों के अधिकारी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री से मिलने वाले अधिकारियों में चतरा के उपायुक्त रवि आनंद, रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज, गढ़वा के उपायुक्त अनन्य मित्तल, पाकुड़ की उपायुक्त मेघा भारद्वाज और गोड्डा के उपायुक्त लोकेश मिश्रा शामिल थे।

पुलिस अधिकारियों ने भी की मुलाकात

इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। आईजी अभियान नरेंद्र कुमार सिंह, रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत तथा गढ़वा के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की।

प्रशासनिक समन्वय पर जोर

मुलाकात के दौरान प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, सुशासन और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

Exit mobile version