Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के विरोध में झारखंड में धनबाद, गुमला व लातेहार समेत कई जगहों पर निकाली गईं रैलियां, दिखा आक्रोश
    Headlines

    Jharkhand News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के विरोध में झारखंड में धनबाद, गुमला व लातेहार समेत कई जगहों पर निकाली गईं रैलियां, दिखा आक्रोश

    News DeskBy News DeskDecember 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dhanbad/Humla/latehar बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों और आध्यात्मिक नेता चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने झारखंड के धनबाद, लातेहार और गुमला शहरों में रैलियां निकालीं. दास की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए .प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से हस्तक्षेप करने और पड़ोसी देश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने का आग्रह किया. धनबाद में हिंदू राष्ट्रीय समन्वय समिति (एचआरएसएस) ने प्रदर्शन का आयोजन किया, जिसमें धनबाद इस्कॉन, बजरंग दल, भाजपा और अन्य संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया. हाथों में तख्तियां लिए और बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने शहर के रणधीर वर्मा चौक तक मार्च निकाला और वहां लगभग दो घंटे तक प्रदर्शन किया.

    इस मौके पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है, मंदिरों पर हमले किए जा रहे हैं और हिंदुओं के घरों और व्यवसायों को लूटा जा रहा है. उन्होंने कहा, मैं केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह करता हूं ताकि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर रोक लग सके और वहां मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. गुमला में सरना सनातन धर्म के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने केदार बागान से सरकारी बस स्टैंड तक मौन रैली निकाली. उन्होंने गुमला के उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी सौंपा.

    Jamshedpur News :जुगसलाई में फिर शुरू हुआ डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, पार्षदों के दबाव के बाद बहाल हुई सेवा

    Maruti Suzuki Price Hike: मारुति सुजुकी के वाहन अगस्त से 30,000 रुपये तक महंगे होंगे, कंपनी ने यह बतायी वजह
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    anger was seen Gumla and Latehar in Jharkhand in protest against the attacks on Hindus in Bangladesh Jharkhand News: Rallies were taken out in many places including Dhanbad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :जुगसलाई में फिर शुरू हुआ डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, पार्षदों के दबाव के बाद बहाल हुई सेवा

    July 22, 2026

    Maruti Suzuki Price Hike: मारुति सुजुकी के वाहन अगस्त से 30,000 रुपये तक महंगे होंगे, कंपनी ने यह बतायी वजह

    July 22, 2026

    ‘Naxal’ ERPCC Meeting: झारखंड समेत क्षेत्र के पांच राज्यों ने वामपंथी उग्रवाद, संगठित अपराध के खिलाफ समन्वय मजबूत करने का संकल्प लिया

    July 22, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :जुगसलाई में फिर शुरू हुआ डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, पार्षदों के दबाव के बाद बहाल हुई सेवा

    July 22, 2026

    Maruti Suzuki Price Hike: मारुति सुजुकी के वाहन अगस्त से 30,000 रुपये तक महंगे होंगे, कंपनी ने यह बतायी वजह

    July 22, 2026

    ‘Naxal’ ERPCC Meeting: झारखंड समेत क्षेत्र के पांच राज्यों ने वामपंथी उग्रवाद, संगठित अपराध के खिलाफ समन्वय मजबूत करने का संकल्प लिया

    July 22, 2026

    Cyber Crime: साइबर धोखाधड़ी रोकने की पहल…केंद्र ने झारखंड के जामताड़ा समेत देश के पांच जगहों पर बनाए JCCT

    July 22, 2026

    Jharkhand weather: आकाशीय बिजली गिरने से बाइक से घर लौट रहे पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

    July 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group