Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand News :महिला महाविद्यालय एवं महिला पॉलिटेक्निक के कार्य योजना में तेजी लाएं-हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
    Breaking News

    Jharkhand News :महिला महाविद्यालय एवं महिला पॉलिटेक्निक के कार्य योजना में तेजी लाएं-हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री हेमन्त ने अधिकारियों के साथ उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित राज्य अंतर्गत महिला महाविद्यालयों/महिला पॉलिटेक्निक के निर्माण तथा जीर्णोद्धार से संबंधित कार्य योजनाओं के अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा की।
    News DeskBy News DeskJune 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची।
    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों की उपस्थिति में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित राज्य अंतर्गत महिला महाविद्यालयों/महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों के निर्माण तथा जीर्णोद्धार से संबंधित कार्य योजनाओं के अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा की। मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रांची, चाईबासा, गिरिडीह, धनबाद, दुमका तथा हजारीबाग सहित अन्य जिलों में प्रस्तावित महिला महाविद्यालयों के नवनिर्माण तथा जीर्णोद्धार से संबंधित कार्य योजनाओं में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च एवं तकनीकी शिक्षा प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है अतएव यह जरूरी है कि चिन्हित सभी जिलों में जल्द से जल्द महिला महाविद्यालयों के नवनिर्माण एवं जीर्णोद्धार से जुड़े कार्य निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत पूरा करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रस्तावित महिला महाविद्यालयों के निर्माण तथा जीर्णोद्धार कार्य में अगर कुछ बाधाएं आ रही है तो अधिकारी इसका शीघ्र समाधान निकलने का प्रयास करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। नए महिला महाविद्यालयों के स्थापना होने से यहां की छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला महाविद्यालयों तथा महिला पॉलिटेक्निक संस्थान के नए भवनों के निर्माण कार्य में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। प्रत्येक भवनों में सेंट्रलाइज्ड वॉटर टैंक, यूटिलिटी सेंटर ग्रीन केंपस, एनर्जी एफिशिएंसी इत्यादि पर पूरा फोकस रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि भवनों के चल रहे निर्माण कार्य की वजह से यहां अध्यनरत छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या असुविधा न हो ,इसका भी पूरा ध्यान रखा जाए। कैंपस की साफ-सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुनिश्चित किए जाएं।

    READ MORE :Tata Motors AGM: टाटा मोटर्स की एजीएम में पहुंचे चंद्रशेखरन, एयर इंडिया हादसे पर मौन रखा, कंपनी के विभाजन की बतायी योजना, रतन टाटा पर भी बोले,

    नव निर्माण एवं जीर्णोद्धार से संबंधित कार्य योजना की विस्तृत जानकारी रखी गई।

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    बैठक में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को अधिकारियों ने अवगत कराया कि रांची महिला महाविद्यालय रांची के नवनिर्माण तथा जीर्णोद्धार कार्य हेतु 364 करोड़ रुपए की लागत राशि का डीपीआर बनाया गया है, वहीं महिला महाविद्यालय चाईबासा के नव निर्माण तथा जीर्णोद्धार कार्य हेतु 281 करोड़ रुपए, आर०के० महिला महाविद्यालय गिरिडीह के पुराने भवन के जीर्णोद्धार कार्य हेतु 8.60 करोड़ रुपए तथा नए भवन के नव निर्माण (जो 20 एकड़ भूमि पर की जाएगी) हेतु 242 करोड़ रुपए, एस०एस०एल०एन०टी० महिला महाविद्यालय धनबाद के नवनिर्माण तथा जीर्णोद्धार हेतु 37.47 करोड़ रुपए तथा (नए भवन हेतु 25 एकड़ प्राप्त भूमि पर) नव निर्माण कार्य के लिए 162 करोड़ रुपए, एस०पी० महिला महाविद्यालय दुमका के पुराने परिसर को ही डिस्मेंटल कर नव निर्माण हेतु 43.62 करोड़ रुपए, के०वी० महिला महाविद्यालय हजारीबाग के नव निर्माण तथा जीर्णोद्धार कार्य हेतु 32 करोड़ रुपए, वाई०एस०एन० महिला महाविद्यालय मेदनीनगर पलामू के नव निर्माण तथा जीर्णोद्धार कार्य हेतु 29.18 करोड़ रुपए, आर ०डी० बाजला महिला महाविद्यालय देवघर के नव निर्माण तथा जीर्णोद्धार कार्य हेतु 23.78 करोड़ रुपए, ग्रैजुएट स्कूल कॉलेज फॉर विमेंस जमशेदपुर के जीर्णोद्धार कार्य हेतु 16.65 करोड़ रुपए की लागत राशि की योजनाओं का डीपीआर तैयार किया गया है।

    READ MORE :Jharkhand: झारखंड हाइकोर्ट ने टेंडर कमीशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर सुरक्षित रखा फैसला

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

    मौके पर मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन को राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थान रांची, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थान जमशेदपुर, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थान बोकारो तथा राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थान दुमका को स्टेट ऑफ़ द आर्ट (State of the art) संस्थान के रूप में विकसित करने हेतु कार्य योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को महिला पॉलिटेक्निक संस्थान के कार्य योजना से संबंधित कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अपर सचिव श्री सुनील कुमार, अवर सचिव श्री सैयद रियाज अहमद, उप निदेशक डॉ० विभा पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand JHARKHAND CM HEMANT SOREN JHARKHAND KI KHABAR Jharkhand news JHARKHAND TODAY NEWS जोहार झारखंड झारखंड झारखंड की खबर झारखंड समाचार महिला महाविद्यालयों/महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन श्री हेमन्त सोरेन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group