Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Jharkhand News: तमाड़ की छात्रा को पटना ले जाकर ट्रक चालक को सौंपा, दो दिन तक किया दुष्कर्म, फिर लखनऊ में जाकर छोड़ दिया
Crime

Jharkhand News: तमाड़ की छात्रा को पटना ले जाकर ट्रक चालक को सौंपा, दो दिन तक किया दुष्कर्म, फिर लखनऊ में जाकर छोड़ दिया

News DeskBy News DeskSeptember 9, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. तमाड़ की छात्रा से ट्रक चालक ने दो दिनों तक दुष्कर्म किया. इसके बाद लखनऊ में पीड़िता को ट्रक से उतार कर भाग गया. पीड़िता छात्रा के रांची लौटने के बाद जब इस बात की जानकारी पुलिस को मिली, तब तमाड़ थाना की पुलिस ने केस दर्ज किया. तमाड़ थाना प्रभारी रोशन कुमार ने बताया कि ह्यूमन ट्रैफिकिंग, रेप और पोक्सो एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार, छात्रा स्कूल जाने के लिए 16 अगस्त को घर से निकली थी. इसके बाद वह घर नहीं लौटी. तब परिजनों ने उसके लापता होने का सनहा तमाड़ थाने में दर्ज कराया था. इसके बाद तमाड़ पुलिस लड़की के बारे में कुछ पता नहीं लगा सकी.

पीड़िता ने बताया कि बुंडू के एक युवक ने उसे दूसरे युवक को सौंप दिया था. इसके बाद वह युवक पीड़िता को लेकर पटना चला गया. जहां उसने छात्रा को एक ट्रक ड्राइवर को सौंप दिया. वह ट्रक ड्राइवर लखनऊ जा रहा था. उसने दो दिनों तक बच्ची को अपने साथ ट्रक में रखा और दुष्कर्म किया. लखनऊ पहुंचने पर ड्राइवर बच्ची को ट्रक से उतार कर भाग गया. 20 अगस्त की रात करीब 1.12 बजे लखनऊ के गौतम पल्ली थाना को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि एक बच्ची कैंसर हॉस्पिटल जियामऊ के पास भटक रही है. गौतम पल्ली थाना की पुलिस ने बच्ची को राजकीय बालिका गृह लखनऊ को सौंप दिया. इसके बाद बच्ची के घरवालों को सूचना दी गयी. एक सितंबर 2024 को बच्ची के परिजन उसे लखनऊ से अपने घर लेकर आये.

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026
Recent Post

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026

Jharkhand SIR: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया जारी, 31 अक्तूबर तक अंतिम मौका

October 17, 2026

Jharkhand: सहायक जेलर के 84 पदों के लिए 56,304 दावेदार, 28 अक्टूबर से फिजिकल टेस्ट, 13 नवंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group