Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand News : सरकार शिक्षा और क्षमता निर्माण के माध्यम से राज्य के युवाओं को वैश्विक मंच के लिए तैयार करना चाहती है: हेमन्त सोरेन
    Breaking News

    Jharkhand News : सरकार शिक्षा और क्षमता निर्माण के माध्यम से राज्य के युवाओं को वैश्विक मंच के लिए तैयार करना चाहती है: हेमन्त सोरेन

    News DeskBy News DeskJanuary 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची
    झारखण्ड को औद्योगिक शक्ति बनाने के साथ-साथ यहां के मानव संसाधन को सशक्त करने के उद्देश्य से जिंदल फाउंडेशन ने राज्य सरकार के साथ शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में व्यापक साझेदारी का प्रस्ताव रखा है। इसके लिए लंदन में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में उच्च स्तरीय डेलीगेशन को फाउंडेशन ने अपनी ‘अभिरुचि की अभिव्यक्ति’ Expression of Interest प्रस्तुत की है।

    इन क्षेत्रों में होगी सरकार से साझेदारी

    1. सार्वजनिक नीति और जलवायु परिवर्तन पर शोध: पूर्वी भारत की चुनौतियों को केंद्र में रखते हुए, जिंदल फाउंडेशन पब्लिक पॉलिसी, कानून और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर शैक्षणिक सहयोग करेगा। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय छात्रों को समावेशी और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा से जोड़ना है।
    2. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना: राज्य के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे IIT-ISM धनबाद, BIT सिंदरी एवं अन्य के साथ मिलकर एक रिसर्च सेंटर बनाया जाएगा। यह केंद्र स्टील सेक्टर, खनिज प्रसंस्करण और क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में शोध और नवाचार का नेतृत्व करेगा।
    3. हाशिए पर रहने वाले मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति: फाउंडेशन और राज्य सरकार के बीच 50:50 की लागत साझाकरण के आधार पर एक संयुक्त छात्रवृत्ति कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके तहत वंचित समुदायों और छात्राओं को कानून, सार्वजनिक नीति और प्रबंधन में उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसमें खेल-आधारित छात्रवृत्तियां भी शामिल होंगी। यह छात्रवृत्ति केवल उन खिलाड़ियों के लिए नहीं है जो मैदान पर उत्कृष्ट हैं, बल्कि यह सुनिश्चित करेगी कि राज्य के होनहार एथलीटों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में कोई आर्थिक बाधा न आए।

    Student vidhansabha March: छात्रों के आज विधानसभा मार्च से पहले सुरक्षा कड़ी, निषेधाज्ञा लागू, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू नजरबंद

    4. प्रशासनिक अधिकारियों का क्षमता निर्माण: झारखण्ड लोक सेवा आयोग JPSC के लगभग 30 Mid Career official (प्रशासनिक और पुलिस सेवा) के लिए वर्ष में दो बार विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि शासन और सेवा वितरण में वैश्विक मानकों को अपनाया जा सके।

    फाउंडेशन का विजन

    JPSC Scam: विरोध प्रदर्शन के बीच आज झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी अजीता भट्टाचार्य से होगी पूछताछ

    जिंदल फाउंडेशन की ओर से कहा गया कि झारखण्ड में विशेष रूप से रामगढ़ और पतरातू के एक बड़े ‘स्टील हब’ के रूप में उभरने के कारण, राज्य को स्किल्ड मैनपावर की आवश्यकता है। फाउंडेशन इस मांग को पूरा करने औरमानव विकास सूचक (HDI) को बेहतर बनवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Administrative Training Centre of Excellence Climate Change Education and Capacity Building Hemant Soren jharkhand government Jharkhand news Jindal Foundation Public Policy Research Scholarship Scheme skill development कौशल विकास छात्रवृत्ति योजना जलवायु परिवर्तन जिंदल फाउंडेशन झारखंड समाचार झारखंड सरकार प्रशासनिक प्रशिक्षण शिक्षा और क्षमता निर्माण सार्वजनिक नीति शोध सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हेमन्त सोरेन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Student vidhansabha March: छात्रों के आज विधानसभा मार्च से पहले सुरक्षा कड़ी, निषेधाज्ञा लागू, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू नजरबंद

    August 10, 2026

    JPSC Scam: विरोध प्रदर्शन के बीच आज झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी अजीता भट्टाचार्य से होगी पूछताछ

    August 10, 2026

    JPSC Members Resign: छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच जेपीएससी के तीन सदस्यों अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद का इस्तीफा, CID के सामने होगी पेशी

    August 10, 2026
    Recent Post

    Student vidhansabha March: छात्रों के आज विधानसभा मार्च से पहले सुरक्षा कड़ी, निषेधाज्ञा लागू, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू नजरबंद

    August 10, 2026

    JPSC Scam: विरोध प्रदर्शन के बीच आज झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी अजीता भट्टाचार्य से होगी पूछताछ

    August 10, 2026

    JPSC Members Resign: छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच जेपीएससी के तीन सदस्यों अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद का इस्तीफा, CID के सामने होगी पेशी

    August 10, 2026

    Student Protest: परीक्षा गड़बड़ी मामले में गतिरोध कायम, प्रदर्शनकारी CBI जांच पर अड़े, सरकार बोली-मान ली गईं 98 फीसदी मांगें

    August 10, 2026

    Jamshedpur: आजादनगर थाना प्रभारी को गाली-गलौज और वर्दी उतरवाने की धमकी देने का आरोप, FIR दर्ज

    August 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group