Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand News :स्कूल और कॉलेज स्तर पर खेलों को जोड़े जाने की मजबूत शुरूआत हो – हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
Breaking News

Jharkhand News :स्कूल और कॉलेज स्तर पर खेलों को जोड़े जाने की मजबूत शुरूआत हो – हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

◆ मुख्यमंत्री ने कहा- डोमेस्टिक क्रिकेट में झारखंड की यह जीत एक बड़ी उपलब्धि, पूरे राज्य को इस पर गर्व है ============= ◆ मुख्यमंत्री ने राज्य में स्पोर्ट्स इकोसिस्टम बनाने पर दिया जोर, कहा- प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे आने का मिलेगा मौका ======================= ◆ मुख्यमंत्री बोले- झारखंड को एक ऐसा राज्य बनाना है, जो खेलों की दुनिया में अपनी मजबूत तथा दमदार दावेदारी कर सके पेश ======================= ● राज्य में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार कर रही पहल
News DeskBy News DeskDecember 19, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

RANCHI।

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से आज सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी- 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रचनेवाली वाली झारखंड क्रिकेट टीम के सदस्यों ने मुलाकात की। इस अवसर पर टीम के कप्तान और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर श्री ईशान किशन ने पूरी टीम के साथ विजेता ट्रॉफी मुख्यमंत्री को सांकेतिक रूप से हैंडओवर कर जीत का जश्न मनाया। मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए सभी खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ्स तथा जेएससीए को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन और मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं, टीम के कप्तान ईशान किशन समेत सभी खिलाड़ियों ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के अपने प्रदर्शन और अनुभवों को मुख्यमंत्री के साथ साझा किया।

झारखंड ने एक नया कीर्तिमान गढ़ा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि सैयद मुश्ताक अली टी- ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट जीतकर झारखंड ने डोमेस्टिक क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान गढ़ा है। यह पूरे राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि और गौरवान्वित करने वाला पल है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में इस तरह की जीत हासिल होने से राज्य में खेलों को बढ़ावा मिलता है। आज क्रिकेट के साथ हॉकी और तीरंदाजी जैसे कई खेलों में झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।

खेल वातावरण बनाने पर दिया जोर

JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा टाउन हॉल में युवा उत्सव 2026-27 की धूम, 250 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, जानिए कौन बना विजेता

मुख्यमंत्री ने क्रिकेटरों से संवाद के क्रम में राज्य में खेल वातावरण बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेलों का एक ऐसा इकोसिस्टम बने , जिसमें राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे आने का मौका मिले। इसके लिए स्कूल और कॉलेज स्तर पर खेलों को जोड़े जाने की मजबूत शुरूआत होनी चाहिए ताकि विभिन्न खेलों के होनहार खिलाड़ी को बेहतर प्लेटफार्म मिले ताकि वे अपने प्रदर्शन को और भी निखार सकें। इस दिशा में राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग किया जाएगा।

विदेशों में भी टीम को खेलने और प्रशिक्षण की व्यवस्था की हो पहल

मुख्यमंत्री ने जेएससीए से कहा कि खिलाड़ियों को आगे ले जाने में खेल एसोसिएशन की की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में विदेशों में खेलने और प्रशिक्षण देने की व्यवस्था उपलब्ध कराने की पहल होनी चाहिए। इससे खिलाड़ियों को अलग-अलग माहौल तथा वातावरण में खेलने का अनुभव प्राप्त होगा, जिससे उनके प्रदर्शन में और भी निखार आएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आने वाले अन्य प्रतियोगिताओं में झारखंड की टीम बेहतर एवं शानदार प्रदर्शन करे, इसके लिए टीम को मजबूत बनाने का प्रयास लगातार जारी रहना चाहिए।

परंपरागत खेलों का भी लौट रहा दौर

JAMSHEDPUR NEWS :पेयजलापूर्ति हेतु सरयू राय से मिले जोजोबेड़ा के निवासी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल जैसे कई लोकप्रिय खेलों के साथ परंपरागत खेलों का भी दौर नए रूप में लौट रहा है। ऐसे परंपरागत खेलों की कई प्रतियोगिताएं आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हो रही हैं। ऐसे में अगर कोई अगर खेलों में अपना भविष्य बनाना चाहता है तो उसके लिए कई दरवाजे खुले हैं। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने में सरकार हर तरह का सहयोग करने के लिए हमेशा तैयार है। हमें झारखंड को एक ऐसा राज्य बनाना है, जो खेलों की दुनिया में पूरे देश में अपनी मजबूत तथा दमदार दावेदारी पेश कर सके।

राज्य में नियमित रूप से खेल प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए

मुख्यमंत्री ने झारखंड में खेल प्रतियोगिताएं नियमित रूप से आयोजित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर राज्य स्तर पर विभिन्न खेलों के लिए प्रतियोगिताएं नियमित रूप से होती रहनी चाहिए। इस पहल से खिलाड़ियों को ना सिर्फ अपना खेल कौशल दिखाने का मौका मिलता है, बल्कि कई प्रतिभावान खिलाड़ी सामने आते हैं जो अपने प्रदर्शन से राज्य और देश को नाम रौशन करते हैं।

इस अवसर पर जेएससीए के अध्यक्ष श्री अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष श्री संजय पांडेय, सचिव श्री सौरभ तिवारी और संयुक्त सचिव श्री शाहबाज नदीम के अलावा एसोसिएशन के अन्य सदस्य, झारखंड क्रिकेट टीम के सदस्य और सपोर्ट स्टाफ्स मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा टाउन हॉल में युवा उत्सव 2026-27 की धूम, 250 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, जानिए कौन बना विजेता

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :पेयजलापूर्ति हेतु सरयू राय से मिले जोजोबेड़ा के निवासी

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा में वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन का भुगतान लंबित, DC राजीव रंजन ने दिया 2-3 दिनों में राशि भेजने का आश्वासन

October 30, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा टाउन हॉल में युवा उत्सव 2026-27 की धूम, 250 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, जानिए कौन बना विजेता

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :पेयजलापूर्ति हेतु सरयू राय से मिले जोजोबेड़ा के निवासी

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा में वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन का भुगतान लंबित, DC राजीव रंजन ने दिया 2-3 दिनों में राशि भेजने का आश्वासन

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :कृषि विपणन परिषद के भाड़ा वृद्धि से व्यापारियों में भारी आक्रोश, काला बिल्ला लगाकर करेंगे विरोध प्रदर्शन

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: गोलमुरी में आग से बेघर हुआ परिवार, विधायक पूर्णिमा साहू ने बढ़ाया मदद का हाथ, 15 ब्लूस्कोप टीन से बनेगा अस्थायी आशियाना

October 30, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group