Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: अब Cyber Crime की जद में आये झारखंड के मंत्री, साइबर ठग बोला-आप विधायक जी बोल रहे हैं न? हम SBI से बात कर रहे हैं…

Ranchi. प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन को साइबर अपराधियों ने गुरुवार को ठगने का प्रयास किया. मंत्री हफीजुल हसन ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक युवक ने फोन किया और पूछा कि आप विधायक जी बोल रहे हैं न? हां में जवाब मिलने पर कहा कि वह एसबीआइ मधुपुर शाखा से बोल रहा है. युवक ने कहा कि आपके क्षेत्र के एक लड़का और एक लड़की को एसबीआइ बैंक में तत्काल सर्विस देंगे. उनके डॉक्यूमेंट भेजिये, आज ही वेरिफिकेशन कर लेंगे और कल ज्वाइनिंग करा देंगे. इससे कुछ देर बाद कागजात वेरिफिकेशन के नाम पर एक बैंक खाते में पांच-पांच हजार रुपये भेजने को कहा. पुनः जब मंत्री ने उस युवक से फोन पर बात की, तो उसने बताया कि वह रांची में है.

इसके बाद मंत्री ने रांची में फोन करनेवाले द्वारा बताये गये पते पर अपने आदमी को भेजा, तो पता गलत पाया. मंत्री ने कहा कि साइबर अपराधियों ने जानबूझकर बड़ा दुस्साहस किया है. उन्होंने कहा कि पुलिस उस नंबर को ट्रेस कर पता करे और उस युवक को पकड़े, जिसने ऐसी हरकत की है. मंत्री ने कहा कि फोन नंबर का डिटेल थाने को लिखित दिया जा रहा है.

Exit mobile version