Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Police: नक्सलियों और अपराधियों के खिलाफ अभियानों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 37 पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन

Ranchi. अपराधियों के खिलाफ अभियानों में साहस और उत्कृष्ट कार्य करने वाले झारखंड पुलिस के 37 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति दी गई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत 12 दरोगाओं को इंस्पेक्टर बनाया गया है। वहीं एएसआई, हवलदार और आरक्षी स्तर के कर्मियों को भी पदोन्नति का लाभ मिला है। पुलिस मुख्यालय में डीजीपी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समिति की बैठक में पदोन्नति से जुड़े फैसले लिए गए। इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार) की ओर से प्रमोशन आदेश जारी किया गया।इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति पाने वाले दरोगाओं में सुशील टुडू, प्रभात रंजन राय, फागू होरो, रामेश्वर भगत, सत्येंद्र कुमार सिंह, अर्जुन कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, कुंदन कुमार, रौशन कुमार सिंह, विक्रांत कुमार, सदानंद सिंह और विश्वजीत कुमार सिंह शामिल हैं।

पदोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मियों ने नक्सलियों और संगठित अपराधियों के खिलाफ विभिन्न अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके बेहतर प्रदर्शन और बहादुरी को देखते हुए यह पदोन्नति दी गई है। आदेश के अनुसार, प्रमोशन पाने वाले कर्मियों को पदोन्नत पद पर वरीयता का लाभ बहादुरी से जुड़ी घटना की तारीख से मिलेगा। हालांकि बढ़े हुए वेतनमान का वित्तीय लाभ पदोन्नत पद पर योगदान देने की तारीख से ही मिलेगा।

Exit mobile version