Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»घाटशिला उपचुनाव को लेकर झारखंड पुलिस सक्रिय, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के सीमा पर बनेंगे चेकपोस्ट
    Crime

    घाटशिला उपचुनाव को लेकर झारखंड पुलिस सक्रिय, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के सीमा पर बनेंगे चेकपोस्ट

    News DeskBy News DeskOctober 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : आगामी 45-घाटशिला (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा उप-चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने को लेकर आज पुलिस मुख्यालय, रांची में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता झारखंड के पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) एवं राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी डॉ. माईकलराज एस. ने की.

    बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई, जिसमें ओडिशा और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए. चर्चा का मुख्य उद्देश्य अंतर्राज्यीय सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और चुनाव के दौरान किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना था.

    बैठक में निर्णय लिया गया कि सीमावर्ती इलाकों जैसे झारग्राम और पुरुलिया (प. बंगाल), तथा मयूरभंज (ओडिशा) में मिरर चेक पोस्ट स्थापित किए जाएंगे. इसके अलावा, अवैध हथियार, शराब, मादक पदार्थों और धन के परिवहन को रोकने के लिए विशेष निगरानी की जाएगी.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    अंतर्राज्यीय अपराधियों, वांछितों और नक्सली गतिविधियों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करने पर भी सहमति बनी. सभी राज्यों के बीच खुफिया जानकारी साझा करने और आपराधिक गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की योजना बनाई गई.

    बैठक में झारखंड पुलिस की ओर से धनंजय कुमार सिंह और अश्विनी कुमार सिन्हा (पुलिस उप-महानिरीक्षक, चुनाव कोषांग) मौजूद रहे. वहीं, वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाईबासा, जमशेदपुर, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के पुलिस अधिकारी भी जुड़े.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    यह बैठक आगामी 11 नवंबर को होने वाले घाटशिला उप-चुनाव की तैयारियों का अहम हिस्सा रही, जिसमें अंतर्राज्यीय समन्वय और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    checkposts to be set up on Odisha and West Bengal border Jamshedpur JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news Jharkhand Jharkhand news Jharkhand police active for Ghatsila by-election जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर की राजनीति JHARKHAND HOT NEWS जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड और आसपास की खबरें झारखंड की खबर झारखंड की राजनीति झारखंड न्यूज झारखंड समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group