Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Police: पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगी DGP, सभी IG, DIG और जिलों के SSP व SP को अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश

Ranchi. झारखंड में पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय ने अहम बैठक बुलाई है। 9 सितंबर को दोपहर 3 बजे पुलिस महानिदेशक (DGP) की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक होगी। बैठक का संचालन रांची स्थित पुलिस मुख्यालय के सभागार से किया जाएगा।
बैठक में राज्य के सभी जोन के IG, रेंज के DIG और जिलों के SSP व SP को अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान अधिकारियों से उनके-अपने क्षेत्र की मौजूदा स्थिति, पुलिस कार्रवाई और लंबित मामलों की विस्तृत जानकारी ली जाएगी। हाल के दिनों में हुए छात्र आंदोलनों और प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई भी समीक्षा के प्रमुख एजेंडे में शामिल है। अधिकारियों से आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों, की गई कानूनी कार्रवाई और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली जाएगी।

थानों में मालखाना के रखरखाव और उसकी मौजूदा स्थिति पर भी बैठक में चर्चा होगी। इसके अलावा प्रभार हस्तांतरण से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा की जाएगी। पुलिसकर्मियों के अंतिम वेतन प्रमाण-पत्र (Last Pay Certificate) से जुड़े लंबित मामलों को भी एजेंडे में शामिल किया गया है। अधिकारियों से ऐसे मामलों के जल्द निपटारे को लेकर प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी।

समीक्षा बैठक से पहले पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया है। IG, DIG, SSP और SP को अपने क्षेत्र या जिले की स्थिति, आंकड़ों और अब तक की प्रगति से संबंधित PPT तैयार करनी होगी। बैठक के दौरान अधिकारी इसी PPT के माध्यम से अपने जिले या क्षेत्र का अपडेट प्रस्तुत करेंगे।

Exit mobile version