Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Police Headquarter: झारखंड पुलिस के मुख्यालय में लगी आग, 40 कंप्यूटर और 10 एसी पूरी तरह से जल कर हुए खाक
    Breaking News

    Jharkhand Police Headquarter: झारखंड पुलिस के मुख्यालय में लगी आग, 40 कंप्यूटर और 10 एसी पूरी तरह से जल कर हुए खाक

    News DeskBy News DeskSeptember 16, 2025Updated:September 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. रांची स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय में मंगलवार सुबह आग लग गई. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के डेटा केंद्र में आग तड़के करीब पांच बजे लगी. उन्होंने बताया कि दो दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. पुलिस ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. उसने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. धुर्वा स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में मंगलवार सुबह आग लग गई. यह आग डाटा सेंटर के ठीक ऊपर बने डेवलपमेंट रूम में लगी, जिससे वहां रखी वायर केबल और अन्य उपकरण जल गए. आग लगने की खबर मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को फैलने से पहले ही काबू कर लिया. जानकारी के अनुसार, शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. डाटा सेंटर में आग लगने की घटना से 40 कंप्यूटर और 10 एसी पूरी तरह से जल गए है. बाकि नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है.

    यह पहली बार नहीं है जब झारखंड पुलिस मुख्यालय में आग लगने की घटना हुई है. इससे पहले भी दो बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं. 16 नवंबर 2018 की शाम पुलिस मुख्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में अचानक आग लग गई थी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया.

    Jamshedpur News :बिष्टुपुर में जदयू की बैठक में सरयू राय ने कहा बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए निगम चुनाव

    इस घटना में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर राख हो गए थे. आग बुझाने की अफरातफरी में एक पुलिसकर्मी का पैर भी टूट गया था. इस घटना के तीन साल बाद  22 जुलाई 2021 की दोपहर में पुलिस मुख्यालय के दूसरे फ्लोर पर स्थित सेक्शन ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी. हालांकि, उस समय सभी बड़े अधिकारी मुख्यालय में ही मौजूद थे, जिन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया था.

    Jamshedpur News :शहर का सितारा मायानगरी के आसमान में चमका, परसुडीह के विश्वदीप ‘ज़ीस्त’ ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान जी के लिए चर्चित साइलेंट फिल्म “गांधी टॉक्स” में लिखा गीत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    40 computers and 10 ACs completely burnt to ashes 40 कंप्यूटर और 10 एसी पूरी तरह से जल कर हुए खाक Jharkhand Police Headquarter: Fire broke out in Jharkhand Police Headquarters Jharkhand Police Headquarter: झारखंड पुलिस के मुख्यालय में लगी आग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :बिष्टुपुर में जदयू की बैठक में सरयू राय ने कहा बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए निगम चुनाव

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :शहर का सितारा मायानगरी के आसमान में चमका, परसुडीह के विश्वदीप ‘ज़ीस्त’ ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान जी के लिए चर्चित साइलेंट फिल्म “गांधी टॉक्स” में लिखा गीत

    February 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

    February 8, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :धुसा–युगल ने अंग्रेजों के खिलाफ दिखाई थी अदम्य वीरता : संजीव सरदार

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :सारथी की अनोखी पहलः मंदिर के फूलों से दिव्यांगों और महिलाओं ने बनाया प्राकृतिक रंग

    February 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group