Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Police: रिटायर्ड दारोगा की सैलरी अपनी पत्नी को भेजता रहा झारखंड पुलिस का अकाउंटेंट, 25 महीने में किया 4.29 करोड़ का घोटाला, गिरफ्तार
    Breaking News

    Jharkhand Police: रिटायर्ड दारोगा की सैलरी अपनी पत्नी को भेजता रहा झारखंड पुलिस का अकाउंटेंट, 25 महीने में किया 4.29 करोड़ का घोटाला, गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskApril 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bokaro. झारखंड पुलिस के एक लेखाकार (अकाउंटेंट) ने बोकारो जिले में कोषागार के वेतन वितरण खाते से कथित तौर पर 4.29 करोड़ रुपये निकाल लिये। यह जानकारी बुधवार को एक अधिकारी ने दी। उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर कोषागार अधिकारी गुलाब चंद उरांव द्वारा बोकारो स्टील सिटी पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद आरोपी कौशल कुमार पांडेय को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

    बोकारो के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरविंदर सिंह ने बताया कि सबसे पहले यह मामला एक सब-इंस्पेक्टर के वेतन खाते से 3.15 करोड़ रुपये निकाले जाने के संदर्भ में सामने आया।

    उन्होंने कहा, मैंने दो पुलिस उपमंडल अधिकारियों को मामले की जांच करने का निर्देश दिया। इसके बाद पांडेय से पूछताछ की गई, लेकिन उसने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि ऐसा कोई पत्र हस्ताक्षरित करके कोषागार को नहीं भेजा गया था। एसपी ने बताया कि हालांकि, ई-कुबेर बिल प्रबंधन प्रणाली पर निकासी एवं वितरण अधिकारी (डीडीओ) स्तर पर जांच के बाद पता चला कि जुलाई 2016 में सेवानिवृत्त हुए हवलदार उपेंद्र सिंह के नाम पर वेतन मद के तहत 25 महीनों (नवंबर 2023 से मार्च 2026) में 63 बार धोखाधड़ी से 4.29 करोड़ रुपये निकाले गए।

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव में भाकपा माले ‘इंडिया’ गठबंधन के पक्ष में करेगा मतदान, BJP पर लगाये ये आरोप?

    उन्होंने बताया, पूछताछ करने पर पांडेय ने स्वीकार किया कि उसने पोर्टल में सेवानिवृत्त हवलदार की जन्मतिथि और खाता संख्या में हेरफेर करके लगातार पैसे निकाले। जिस खाते में राशि स्थानांतरित की जा रही थी, वह उसकी पत्नी अनु पांडेय के नाम पर है। एसपी ने बताया कि अकाउंटेंट को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है। अतिरिक्त कलेक्टर मोहम्मद मुमताज अंसारी ने कहा, “प्रथम दृष्टया यह पाया गया है कि उपेंद्र सिंह के नाम पर वेतन मद के तहत धन की निकासी सामान्य प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है और गंभीर अनियमितताओं का संदेह है।

    उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा, मैंने अधिकारियों को उन बैंक खातों के लेनदेन पर रोक लगाने का आदेश दिया है जिनमें धनराशि स्थानांतरित की गई थी। कोषागार कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों को जब्त किया जा रहा है।”

    Railway Dicision: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में ब्लॉक, 15 जून से 21 जून तक टाटा-आसनसोल मेमू समेत कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    25 महीने में किया 4.29 करोड़ का घोटाला arrested committed a scam of Rs 4.29 crore in 25 months Jharkhand Police: Jharkhand Police accountant kept sending the salary of a retired inspector to his wife Jharkhand Police: रिटायर्ड दारोगा की सैलरी पत्नी को भेजता रहा झारखंड पुलिस का अकाउंटेंट गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव में भाकपा माले ‘इंडिया’ गठबंधन के पक्ष में करेगा मतदान, BJP पर लगाये ये आरोप?

    June 15, 2026

    Railway Dicision: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में ब्लॉक, 15 जून से 21 जून तक टाटा-आसनसोल मेमू समेत कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    June 15, 2026

    Railway: रेल पटरी पर रखा दिखा लोहे का फ्रेम, पंजाब मेल के लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    June 15, 2026
    Recent Post

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव में भाकपा माले ‘इंडिया’ गठबंधन के पक्ष में करेगा मतदान, BJP पर लगाये ये आरोप?

    June 15, 2026

    Railway Dicision: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में ब्लॉक, 15 जून से 21 जून तक टाटा-आसनसोल मेमू समेत कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    June 15, 2026

    Railway: रेल पटरी पर रखा दिखा लोहे का फ्रेम, पंजाब मेल के लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    June 15, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में बंपर तेजी; Sensex में 1100 अंकों से अधिक की उछाल, अमेरिका-ईरान शांति समझौते का दिखा असर

    June 15, 2026

    Tata Trust Dicision: टाटा ट्रस्ट चालू वित्त वर्ष में परोपकारी खर्च बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये करेगा

    June 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group