
Ranchi. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की समिति ने राज्य पुलिस सेवा के नौ सीनियर डीएसपी को आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) रैंक में प्रोन्नति दे दी है. इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. जिन अधिकारियों का आईपीएस रैंक में प्रोन्नति दी गयी है उनमें शिवेंद्र, राधा प्रेम किशोर, मुकेश कुमार महतो, मजरूल होदा, दीपक कुमार, राजेश कुमार, अविनाश कुमार, रोशन गुडिया, राम सामद शामिल हैं.
150 पुलिस कर्मियों का होगा प्रशिक्षण
सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर में प्रोन्नत हुए 150 पुलिस पदाधिकारियों का आठ सप्ताह का प्रशिक्षण होगा. इसको लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश में कहा गया हैं कि यह प्रशिक्षण झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में आयोजित किया जा रहा है, जिसके लिए प्रोन्नत हुए 150 पदाधिकारियों को सात दिसंबर 2025 तक अकादमी में योगदान देने का निर्देश दिया गया है.
प्रशिक्षण के पाठ्यक्रम में अब नए अपराधिक कानून के तहत प्रशिक्षण संचालित कराना सुनिश्चित किया गया है. झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग को यह निर्देश दिया गया है कि प्रशिक्षुओं को तीन हफ्ते के जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षुओं का ग्रुप प्रोजेक्ट निर्धारित कर किसी सक्षम पदाधिकारी को ग्रुप कॉर्डिनेटर बनाया जाए और उन्हें अपने-अपने जिले और इकाई में भेजा जाए.
